फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Councilors accused Municipal Corporation clerks of misbehavior

Shahjahanpur News: पार्षदों ने नगर निगम के लिपिकों पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

Thu, 12 Oct 2023 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 12 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Councilors accused Municipal Corporation clerks of misbehavior
नगर निगम में नगर आयुक्त को ज्ञापन देते पार्षद। स्रोत : पार्षद
शाहजहांपुर। पार्षदों ने नगर निगम के लिपिकों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। पार्षदों का आरोप है कि एक ही पटल पर कई लिपिक कई वर्ष से डटे हुए हैं। अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। पार्षदों ने महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को शिकायती पत्र दिया। दोनों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही लिपिकों के पटल बदल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पार्षदों ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि वरिष्ठ लिपिक सुभाष मिश्रा वर्षों से लेखाविभाग में तैनात हैं। वह अपने पद का दुरुपयोग करते हैं। साथ ही निर्माण विभाग में तैनात लिपिक अशोक सिंह अपने चहेते ठेकेदारों को ठेका दिलाते हैं। इसमें उनका भी योगदान रहता है। इन दोनों लिपिकों की वजह से नगर निगम में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। ये दोनों पार्षदों की बात नहीं सुनते हैं और दुर्व्यवहार करते हैं। महापौर और नगर आयुक्त ने पार्षदों की समस्या को सुना और समाधान करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में पार्षद अनूप गुप्ता, प्रतीक्षा गुप्ता, प्रदीप सक्सेना, विजय बहादुर वर्मा, सीमा मौर्या, फातिमा बी, मुख्तार अहमद, सिद्धार्थ शुक्ला, सुधीर गुप्ता, अतुल दीक्षित आदि पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed