{"_id":"699f395ce3f454f393061650","slug":"corruption-issues-raised-before-the-minister-in-charge-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-166622-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रभारी मंत्री के सामने उठे भ्रष्टाचार के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रभारी मंत्री के सामने उठे भ्रष्टाचार के मुद्दे
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप के सामने बुधवार को विकास भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में भ्रष्टाचार के कई मामले उठे। स्वास्थ्य विभाग में हुए 100 करोड़ के उपकरण खरीदने के मामले में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जवाब दिया कि शासन स्तर पर कार्रवाई चल रही है। कुछ आरोपियों को दो-तीन महीने पहले शासनस्तर से नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले में आरोपी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा को नगर स्वास्थ्य अधिकारी बनाने के सवाल पर डीएम ने कहा कि शासन के निर्देश पर उनको नियुक्त किया गया है। इस दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में दवा चोरी का मामला भी उठा। मंत्री ने एसपी को इस मामले में की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी देने और दोषी मिलने पर लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा। मंत्री ने कहा कि जनपद में अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पतालों पर कार्रवाई की जाए।
इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मामले में सपा और कांग्रेस के लामबंद होने के सवाल पर मंत्री बोले कि सपा ने रामभक्तों पर लाठियां चलवाईं। श्रीराम का विरोध किया। सपा के विषय में सब जानते हैं। इसमें बताने की जरूरत नहीं है। शहर से डेयरियों को हटाने के मामले में अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
करोड़ों रुपये की कीमत से लगाए गए आईटीएमएस के नहीं चलने की बात पर मंत्री ने कहा कि सभी को शुरू किया जाए। अशफाक नगर चौकी से नियामतपुर मोड़ तक सड़क खराब होने के सवाल पर डीएम ने जानकारी दी कि एनएचएआई के अधिकारियों से बात हो गई है। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए 24 करोड़ रुपये देने के लिए कहा है। इसका निर्माण पीडब्ल्यूडी कराएगा। मंत्री ने कहा कि जनपद में अपराध रोकने के लिए एसपी को हिदायत दी गई है कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करें।
--
विकास कार्याें और कानून व्यवस्था की समीक्षा की
प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में की गई। सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने उन्हें विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने बिजली आपूर्ति, सड़क निर्माण, नाली निर्माण एवं जल निकासी से संबंधित विषयों को प्रभारी मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, पुवायां विधायक चेतराम, ददरौल विधायक अरविंद सिंह, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद
--
दिव्यांगों को उपकरण वितरित, छात्रावास का किया लोकार्पण
प्रभारी मंत्री ने 42 दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए। उन्होंने खिरनीबाग स्थित राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। प्रभारी मंत्री ने काकर कुंड में निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन, कन्वेंशन सेंटर एवं अर्बन हाट एवं प्लाजा के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। अटल विहारी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 99 स्वयं सहायता समूहों को 29.70 लाख रुपये का रिवॉल्विंग फंड और 66 स्वयंसहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) के तहत 99 लाख रुपये के चेक वितरित किए। इसके साथ ही 10 लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।