फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Corporator dies of heart attack while bathing in bathroom in Shahjahanpur

Shahjahanpur: बाथरूम में नहाते समय हार्ट अटैक से सभासद की मौत, पड़ोसियों ने कुंडी तोड़कर निकाला

Fri, 24 Nov 2023 06:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Nov 2023 06:37 PM IST
सार

तिलहर नगर पालिका के सभासद अखलाक खां शुक्रवार दोपहर बाथरूम में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन
Corporator dies of heart attack while bathing in bathroom in Shahjahanpur
अखलाक खां का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर में घर के बाथरूम में नहाते समय नगर पालिका सभासद बेहोश होकर गिर गए। जब काफी देर तक वह बाथरूम से नहीं निकले तो दरवाजे की कुंडी तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से हुई है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला जेरबरगद निवासी 52 वर्षीय अखलाक खां उर्फ गुड्डू नगर पालिका के वार्ड संख्या 13 घरचौबा से सभासद थे। शुक्रवार दोपहर लगभग 12:30 बजे वह घर के बाथरूम में नहा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर बाथरूम में गिर पड़े। 

विज्ञापन

पड़ोसी ने कुंडी तोड़कर निकाला बाहर 
बाथरूम से बाहर न आने पर उनकी पत्नी फरहाना बेगम ने आवाज लगाई लेकिन उत्तर नहीं मिला। पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। दरवाजे की कुंडी तोड़कर तत्काल उन्हें बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें लेकर डॉक्टर के पास ले गए लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

माना जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। सभासद की मौत की खबर मिलते ही कई सभासद और लोग आवास पर पहुंच गए। अखलाक की मौत पर उनकी पत्नी फरहाना बेगम, पुत्र शारिक, पुत्री शामिया तथा सुमेरा का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed