फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Corporation Fails to Award Contract in Two Years... City Flooded with Unauthorized Promotional Material

Shahjahanpur News: दो वर्षों में ठेका नहीं करा सका निगम... मनमानी प्रचार सामग्री से पटा शहर

Sat, 16 May 2026 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Corporation Fails to Award Contract in Two Years... City Flooded with Unauthorized Promotional Material
सदर ​स्थित थाना सदर बाजार के सामने लगे होर्डिंग-बैनर। संवाद - फोटो : 1
शाहजहांपुर। दो वर्ष बीतने के बाद भी नगर निगम होर्डिंग-फ्लैक्स आदि प्रचार सामग्री लगाने के लिए ठेका नहीं करा सका है। पूरे शहर में जगह-जगह असुरक्षित और मनमाने ढंग से लगे होर्डिंग-बैनर हादसों का कारण बन सकते हैं। पांच-छह बार निविदा निकालने के बावजूद कोई ठेकेदार नहीं आया। अब फिर निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

अपने क्षेत्र में प्रचार सामग्री लगवाने के लिए नगर निगम की ओर से ठेका दिया जाता है। निविदा के माध्यम से एजेंसी को ठेका देने से नगर निगम की आय बढ़ती है। नगर निगम की ओर से 2023 में एक फर्म को प्रचार सामग्री लगवाने का करीब साढ़े सात लाख रुपये में ठेका दिया था। 2024 में फर्म का ठेका खत्म हो गया।
विज्ञापन

इसके बावजूद पिछले दो सालों से नगर निगम किसी को ठेका नहीं दे सका है। कई बार प्रचार सामग्री के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गई लेकिन किसी एजेंसी ने रुचि नहीं दिखाई। इस वजह से निविदा प्रक्रिया जहां की तहां रुकी हुई है। चौराहों पर प्रचार सामग्री लगाने की मनाही है लेकिन सभी प्रमुख चौराहे प्रचार सामग्री से पटे पड़े हैं। चौराहों से कम से कम 50 मीटर तक होर्डिंग नहीं लगाई जा सकती है। प्रवर्तन दल भी इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
तेज हवा में होर्डिंग गिरने से हादसे का डर
असुरक्षित ढंग से लगे इन होर्डिंग-फ्लैक्स के कारण आंधी आने के दौरान वाहन चालकों को सड़क पर चलने में बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। खासतौर पर वाहन चालकों के सामने बड़ा संकट होता है। हाल में ही दो दिन तक लगातार आंधी आने से कई होर्डिंग-बैनर सड़क पर गिर गए। शुक्र था कि कोई हादसा नहीं हुआ। इससे पहले भी कई बार प्रचार सामग्री के उखड़कर गिरने से बाइक चालक बाल-बाल बच चुके हैं।
---
यहां पर है ज्यादा दिक्कत

सबसे ज्यादा होर्डिंग और फ्लैक्स शहर के सदर बाजार के खिरनीबाग चौराहे पर लगे हुए हैं। कवि तिराहा, इमली रोड, लाल इमली चौराहा, केरूगंज, राजघाट चौकी, चौक क्षेत्र, बरेली मोड़, जलालनगर, रोडवेज बस स्टैंड आदि स्थानों पर भी होर्डिंग लगे हैं। सवाल यह उठता है कि जब नगर निगम ने किसी को ठेका नहीं दिया हुआ है तो यहां पर होर्डिंग कौन लगवा रहा है। विज्ञापन साइट के नाम पर वसूली भी की जा रही है। राजनीतिक दलों के साथ ही कई संगठनों ने भी मनमर्जी से प्रचार सामग्री लगवाई हुई है।
--
रूफटॉप फ्लैक्स और यूनिपोल बने खतरा
शहर में कई स्थानों पर अवैध रूप से यूनिपोल पर प्रचार सामग्री लगाई गई है। इसी तरह आवासीय व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की छत पर प्रचार सामग्री लगा दी गई है। रूफटॉप प्रचार सामग्री लगाने पर काफी नियमों का पालन करना होता है। इससे मकान की मजबूती भी प्रभावित हो सकती है। इसी तरह यूनिपोल गिरने से वाहन चालक हादसे का शिकार हो सकते हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर बिलकुल ध्यान नहीं दे रहे।
--
मेरे कार्यकाल में प्रचार सामग्री के ठेके के लिए एक बार निविदा प्रक्रिया की गई थी लेकिन कोई फर्म सामने नहीं आई। एक बार फिर से निविदा प्रक्रिया निकाली जाएगी। अवैध प्रचार सामग्री को हटाने के लिए प्रवर्तन दल को निर्देशित किया जाएगा।

-सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त

सदर स्थित थाना सदर बाजार के सामने लगे होर्डिंग-बैनर। संवाद

सदर स्थित थाना सदर बाजार के सामने लगे होर्डिंग-बैनर। संवाद- फोटो : 1

सदर स्थित थाना सदर बाजार के सामने लगे होर्डिंग-बैनर। संवाद

सदर स्थित थाना सदर बाजार के सामने लगे होर्डिंग-बैनर। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed