फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

जलालाबाद में दस साल की बच्ची से दुष्कर्म

Sat, 24 Apr 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
corona
शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र में खेत पर लकड़ी बीनने गई दस साल की बच्ची से एक युवक ने दुष्कर्म किया। घर लौटने पर मां के पूछने पर बच्ची ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने देर शाम तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

जलालाबाद के एक गांव निवासी विधवा महिला ने बताया कि उसकी दस साल की बेटी शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे गांव के पास खेत पर लकड़ी बीनने गयी थी। वहां गांव का 19 वर्षीय युवक मौजूद था। उसने बच्ची को अकेला देख अपनी बातों में उलझाकर नाले की तरफ ले गया। उसने अंगोछे से बच्ची का मुंह बांध दिया और दुष्कर्म किया। दरिंदे के चंगुल से छूटने के बाद डरी, सहमी बच्ची घर पहुंची तो कुछ बता नहीं रही थी। मां ने बच्ची के कपड़ों पर खून लगा देखा तो पूछताछ की, जिसके बाद घटना का पता चला। आरोपी युवक ने धमकी दी है कि यदि कहीं शिकायत की तो बच्ची को जान से मार देगा। देर शाम कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। देर शाम तक इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। जलालाबाद थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि लड़की के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल कराया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed