{"_id":"5ed3ee348ebc3e904914b826","slug":"corona-shahjahanpur-news-bly407679898","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेन्मेंट जोन में शामिल हुआ रामपुर नवदिया गांव, बढ़ाई गई सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेन्मेंट जोन में शामिल हुआ रामपुर नवदिया गांव, बढ़ाई गई सख्ती
विज्ञापन
कंटेन्मेंट जोन घोषित खुदागंज के रामपुर नवदिया गांव में तैनात पुलिस।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदागंज (शाहजहांपुर)। दिल्ली से लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद रामपुर नवदिया कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है। रामपुर नवदिया के अलावा उससे जुड़े गांव दीपपुर एवं जलालपुर की सीमाएं भी बैरियर लगाकर गांव की सीमाएं सील कर दी गई हैं। वहां लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी है। सब्जी और दूध की होम डिलीवरी के निर्देश हैं। सभी बैरियर पर तैनात है। एसडीएम और सीओ ने रविवार को रामपुर नवदिया का दौरा किया। दमकल कर्मचारी गांव को सेनेटाइज करने में लगे रहे।
खुदागंज क्षेत्र के रामपुर नवदिया गांव निवासी 18 वर्षीय युवक दिल्ली की एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था। देश में लॉकडाउन लगा तो फैक्ट्री बंद हो गई, लेकिन वह दिल्ली में रुका रहा। रोडवेज बसें चलने का पता लगने पर 25 मई को युवक दिल्ली से चलकर आनंद बिहार पहुंचा। वहां से रोडवेज बस में बरेली तक आया। बरेली से प्राइवेट वाहनों और पैदल चलकर 27 मई को अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने पर युवक की तबीयत खराब हो गई। ग्रामीणों के बताने पर ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना खुदागंज सीएचसी प्रभारी को दे दी। उन्होंने युवक को जुकाम, बुखार होने पर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से युवक का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। युवक को घर भेजकर होम क्वारंटीन कर दिया था। शनिवार 30 मई को आई जांच रिपोर्ट में युवक पॉजिटिव पाया गया तो स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक को एंबुलेंस में ददरौल स्थित कोविड -19 अस्पताल ले गई। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। कोरोना पॉजिटिव मिला युवक दो दिन गांव में घूमता रहा था। इस दौरान वह सैकड़ों लोगों के संपर्क में आया होगा। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए युवक के परिवार के 14 लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। क्वारंटाइन को भेजा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुटी हैं।