फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

एक होमगार्ड के सहारे कोरोना पॉजिटिव का गांव, खेतों से निकल रहे लोग

Thu, 28 May 2020 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
corona
तिलहर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। बावजूद इसके प्रशासन और पुलिस वाले संक्रमण को लेकर लापरवाही बरतने लगे हैं। कंटेन्मेंट जोन घोषित तिलहर इलाके के बिलहरी गांव में मुंबई से लौटे हेयर ड्रेसर और उसकी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद पूरा गांव सील कर दिया गया था। लॉकडान का पालन कराने को पुलिस तैनात की गई थी। मगर संक्रमितों के ठीक होने से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस वाले बिलहरी गांव से चले गए। बुधवार को बिलहरी गांव में केवल एक होमगार्ड के सहारे छोड़ दिया गया। लोग घरों से निकलकर गांव में घूम रहे हैं, जिनमें क्वारंटीन किए गए लोग भी शामिल हैं। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा निवासी हेयर ड्रेसर अपनी ससुराल बिलहरी गांव जाकर रहने लगा। वह मुंबई में हेयर सैलून पर काम करता था। वह 14 मई को मुंबई से लौटा था। तबीयत खराब होने पर 19 मई को तिलहर सीएचसी गया। तब उसे क्वारंटीन करने के साथ सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हेयर ड्रेसर चार दिन तक अपने घर में रहा था, जिससे उसकी पत्नी और परिवार के बाकी लोगों की जांच कराई गई। 25 मई को आई रिपोर्ट में हेयर ड्रेसर की पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इससे बिलहरी को कंटेन्मेंट जोन घोषित करने के साथ बैरियर लगाकर गांव को सील कर दिया गया था। लोग घरों से बाहर न निकलें इसके लिए पुलिस तैनात की गई थी। इनके अलावा बिलहरी गांव में जयपुर और दिल्ली से 20 प्रवासी कामगार लौटकर आए हैं, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

पाबंदी के बावजूद बुधवार को बिलहरी गांव में लोग घरों से निकलकर गलियों में घूमते देखे गए। लोगों खेतों पर भी काम करने गए। लोगों ने आने जाने के लिए पुलिस द्वारा लगाई गई बल्लियों को इधर-उधर हटा दिया। खास बात यह कि बुधवार को बिलहरी गांव में एक भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। गांव में घूमने वालों में बाहर से आए कुछ प्रवासी कामगार भी शामिल हैं। इसको लेकर गांव के कुछ लोग खासे चिंतित हैं। उनका कहना है कि ऐसे हालात में संक्रमण और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

1904 लोगों की हुई जांच
सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि कंटेंन्मेंट जोन बिलहरी गांव में स्वास्थ्य टीमें सक्रिय हैं। छह टीमें लगातार लोगों का चेकअप कर रही हैं। अब तक 284 घरों के 1904 लोगों का मेडिकल चेकअप किया जा चुका है। आलांकि सभी लोग जांच में ठीक पाए गए हैं। फिर भी गांव के लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

नौगाई में लोगों के बीमार होने की सूचना पर मची खलबली
मंगलवार शाम किसी व्यक्ति ने बिलहरी के पड़ोस के गांव नौगाई में कुछ लोगों के बीमार होने की खबर प्रशासन को दी, जिससे खलबली मच गई। तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेजा गया। हालांकि स्वास्थ्य टीम के चेकअप करने पर कोई बीमार नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed