{"_id":"5ec2b8328ebc3e90af11c7b9","slug":"corona-shahjahanpur-news-bly4062691189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार होने पर दो लोगों को जांच के लिए अस्पताल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार होने पर दो लोगों को जांच के लिए अस्पताल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। दो दिन पहले मुंबई से फर्रुखाबाद जनपद की सीमा से सटे अल्हागंज क्षेत्र के गांव मऊ पहुंचे दो लोगों को बुखार होने पर कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि दोनों युवक 16 मई को मुंबई से आए थे। इन दोनों युवकों को बुखार होने की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल भेजकर सैंपलिंग कराई जा रही है। वहीं दूसरी ओर प्रवासियों के आने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। रविवार शाम से सोमवार तक नगर स्थित शेल्टर होम में 221 लोग पहुंचे, जिनमें गुजरात से 17, राजस्थान से 97, हरियाणा से 51, दिल्ली से 14, पंजाब से 22, केरल से 01, तेलंगाना से 09 तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आए 10 लोग शामिल है। इन सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद राशन किट देकर घरों को भेज दिया गया है। वहीं, डीएम इंद्र विक्रम सिंह के आदेश पर पूर्व में मुंबई से आए सभी प्रवासियों को तहसीलदार ने घर के बजाय शेल्टर होम में रहने के निर्देश दिए हैं। इस क्षेत्र के गांवों में अब तक 32 प्रवासी श्रमिक मुंबई से आए हैं।
मुंबई से आए चार प्रवासियों को भेजा जिला अस्पताल
खुटार। मुंबई से आए चार प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। खुटार निवासी अनुज कुमार, दीपक श्रीवास्तव, निसार अहमद, शरीफ अहमद काफी समय से मुंबई में काम करते थे। 13 मई को वापस आने पर उनकी जांच की गई थी। जांच के दौरान बुखार आदि के लक्षण नहीं मिलने पर उनको घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया था। सोमवार को चारों को दोबारा जांच के लिए बुलाया गया। पीएचसी पर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई और आगे की जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि युवकों में बुखार आदि के लक्षण नहीं है लेकिन एहतियात के तौर पर उनको जिला अस्पताल भेजा गया है।