फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

दुबई से लौटा युवक जांच के बाद गायब, क्वारंटीन करने को हो रही तलाश

Thu, 02 Apr 2020 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
corona
तिलहर। दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के जलसे के बाद देश भर में तेजी से बढ़े कोरोना पॉजिटिव के मामलों ने हड़कंप मचा दिया है। बृहस्पतिवार को अमेरिका और दुबई से लौटे दो युवकों की सूचना मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। अमेरिका से लौटा युवक चीनी मिल के एक कर्मचारी का पुत्र है। वह घर में 14 दिन क्वारंटीन रह चुका है और उसके परिवार ने भी खुद को आइसोलेट कर रखा है। मगर मीरानपुर कटरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला दुबई से लौटा युवक सीएचसी में स्क्रीनिंग कराने के बाद से लापता है। उसका पता नहीं लगने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

तिलहर सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि 30 मार्च को सीएचसी पर चीनी मिल कर्मचारी के अमेरिका से लौटे बेटे ने स्क्रीनिंग कराई थी। इसके अलावा दुबई से लौटा कटरा क्षेत्र का युवक 31 मार्च को स्क्रीनिंग कराने आया था। दोनों की स्क्रीनिंग ठीक पाई गई। चीनी मिल कर्मचारी ने बताया कि उनका बेटा गुरुग्राम में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है। वह कंपनी के कार्य से दिसंबर में अमेरिका गया था, 14 मार्च को वहां से लौटकर 15 मार्च को तिलहर आ गया था। 20 मार्च को जब उन्होंने कनिका कपूर की खबर सुनी तो 21 और 22 मार्च को अपने बेटे के आने की सूचना डीएम और सीएमओ को दी। बाद में भी डीएम ने उनके पुत्र का हालचाल लिया। उन्होंने बताया कि पुत्र को 14 दिन घर में आइसोलेशन में रखा और 29 मार्च को यह समय पूरा हो गया। पुत्र के यहां आने के बाद से वह भी ड्यूटी नहीं गए और परिवार के पांचों सदस्यों के साथ घर में ही आइसोलेशन में हैं। तीन मार्च को पूरा परिवार 14 दिन का आइसोलेशन पूर्ण कर लेगा, फिलहाल सभी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

दुबई से लौटे युवक की तलाश में जुटा प्रशासन
वहीं, दुबई से लौटा युवक 31 मार्च को सीएचसी पर स्क्रीनिंग कराने के बाद गायब हो गया है। वह दुबई में किसी कंपनी में काम करता था। एसडीएम सौरभ गंगवार ने बताया कि दुबई से लौटे युवक की कई दिन से तलाश कराई जा रही है। उसका मोबाइल नंबर भी नहीं मिल रहा है। टीमें उसकी तलाश में लगाई गई हैं। वह 31 मार्च को सीएचसी पर स्क्रीनिंग के लिए आया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी। युवक को तलाशने के बाद उसे क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed