फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Corona's knock... Towards the end of the vaccine

Shahjahanpur News: कोरोना पसार रहा पैर, वैक्सीन समाप्ति की ओर, लोग नहीं लगा रहे मास्क

Sun, 08 Jan 2023 08:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Corona's knock... Towards the end of the vaccine
पुलिस लाइन में बिना मास्क लगाए खड़े ई- रिक्शा चालक। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोरोना दस्तक दे चुका है। खुदागंज की महिला पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन समाप्त होने की कगार में है। कई सेंटरों से लोग वापस लौट रहे हैं। यह हाल तब है, जब प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी कर रखा है।
विज्ञापन

लोग भी अभी संक्रमण को लेकर सचेत नहीं हैं। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, सदर बाजार और चौक बाजार में पहले की तरह भीड़ है। लोग बिना मास्क के ही घूमते रहे हैं। अधिकारियों के काफी प्रयास के बाद भी कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। बाजारों में पहले की तरह भीड़ उमड़ रही है। इसी तरह सरकारी कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित होने के बाद भी लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना से जंग का अहम हथियार वैक्सीन भी खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है। कोवैक्सीन मात्र चार सौ वॉयल बची है। इसलिए टीकाकरण केंद्र से सारी वॉयल पुराने जिला अस्पताल स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर मंगा ली गईं हैं। इसी तरह कोविशील्ड सिंधौली, निगोही, कांट में शेष रह गई। ये भी एक या दो दिन में खत्म हो जाएगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में अन्य किसी सेंटर पर कोविड का टीकाकरण नहीं किया जा रहा। अधिकारियों की मानें तो दस जनवरी तक वैक्सीन पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 25 हजार 218 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
446 लोगों की कोविड के चलते जान जा चुकी है।
कोविड-19 से लड़ने के लिए नियमों का पालन करें। 50 हजार वैक्सीन के लिए डिमांड पत्र मुख्यालय भेजा गया है। व्यक्तिगत स्तर से भी बात की गई है। मुख्यालय में भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। उपलब्ध होते ही आपूर्ति की जाएगी।
डॉ. आरके गौतम, सीएमओ
पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने वाले 19 लोगों की हुई सैंपलिंग
शाहजहांपुर। खुदागंज की महिला के कोरोना संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार सुबह ही गांव पहुंच गई। कुल 19 लोगों की सैंपलिंग करवाई गई है।
नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. रोहतास कुमार के मुताबिक पीलीभीत के बीसलपुर की रहने वाली महिला को तीन जनवरी को खांसी, बुखार, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ होने पर सीएचसी बीसलपुर में आरटीपीसीआर जांच कराई थी। कोरोना के लक्षण प्रतीत होने पर खुदागंज के अपने गांव में आकर आइसोलेट हो गई थी। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव में संपर्क में आए 12 और बीसलपुर में परिवार के सात लोगों की जांच कराई गई। डॉ.रोहतास के अनुसार, गांव में 21 परिवारों के 116 लोग रहते हैं।

वेरियंट की तलाश में जुटा स्वास्थ्य विभाग
महिला के पॉजिटिव होने के बाद शाहजहांपुर और पीलीभीत जिले के स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। एसीएमओ डॉ.रोहतास कुमार ने बताया कि पीलीभीत जिले से समन्वय स्थापित कर वेरियंट का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए महिला के नमूने की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी।

बिना मास्क लगाए बहादुरगंज बाजार में फल खरीदते लोग । संवाद

बिना मास्क लगाए बहादुरगंज बाजार में फल खरीदते लोग । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

बिना मास्क लगाए सदर बाजार में खरीदारी करने जाते लोग । संवाद

बिना मास्क लगाए सदर बाजार में खरीदारी करने जाते लोग । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed