फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona positive

पुवायां में दो संभावित प्रत्याशी समेत पांच संक्रमित मिले

Sun, 18 Apr 2021 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
corona positive
पुवायां/बंडा। पुवायां में दो संभावित प्रत्याशियों समेत पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। बंडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। सभी को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

पुवायां के सीएचसी प्रभारी डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि रविवार को हुई जांच में दो प्रत्याशी और तीन अन्य लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

बंडा में एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीएचसी प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि रविवार को 155 लोगों की जांच की गई। जांच के दौरान मोहल्ला पटेल नगर निवासी एक ढाबा मालिक के परिवार में पांच लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार बंद, बेवजह सड़कों में घूमते नजर आए लोग
पुवायां। रविवार को लॉकडाउन में मेडिकल स्टोर और दूध डेयरी को छोड़कर तमाम दुकानें बंद रहीं। खुटार और बंडा में भी बाजार पूरी तरह से बंद रहा, लेकिन लोगों की आवाजाही जारी रही। तमाम लोग बिना काम के ही बाइक पर सवार होकर घूमते नजर आए। तमाम पुलिसकर्मियों के चुनाव डयूटी में जाने के कारण चेकिंग में सख्ती नहीं दिखी। जिस कारण अधिकतर लोग बिना मास्क के भी घूमते नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed