फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona positive

कटरा थाने के दरोगा और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर समेत 63 संक्रमित

Sat, 08 Aug 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
corona positive
शाहजहांपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। धीरे-धीरे पॉजिटिव लोगों की संख्या 1519 तक जा पहुंची है। शुक्रवार को 63 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें कटरा थाना का एक दरोगा और एक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार को छावनी परिषद कार्यालय में रैपिड टेस्ट में छह कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) का ड्राइवर समेत दो स्थाई सफाई कर्मचारी और तीन संविदा सफाई कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। सीईओ किरण सवंडकर ने बताया कि एहतियातन उन्होंने स्वयं को क्वारंटीन कर लिया है। कार्यालय को सैनिटाइज करा दिया गया है। चौकीदार को भी कार्यालय के बाहर ही ड्यूटी करने को कहा गया है। एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सहायक नोडल अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में नौ और 54 पॉजिटिव ग्रामीण अंचलों के हैं। इसमें बंडा में दो, भावलखेड़ा में एक, ददरौल में आठ, जलालाबाद में दो, कलान में 13, मिर्जापुर में तीन, पुवायां में चार, निगोही में नौ, तिलहर में सात, खुटार में तीन और दो अन्य स्थानों के शामिल हैं। कुल 63 संक्रमितों में 45 पुरुष और 16 महिलाएं हैं। कटरा थाना में एसआई और मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, सेहरामऊ दक्षिणी में एक 112 सरकारी गाड़ी का ड्राइवर भी पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन

एसपी ने संक्रमित पुलिसकर्मियों का लिया हालचाल
शुक्रवार को एसपी एस. आनंद ने जवाहर नवोदय विद्यालय के कोविड अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों से हालचाल पूछा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान एसपी ने सफाई व्यवस्था के साथ खानपान तथा इलाज संबंधी जानकारी भी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए धैर्यपूर्वक समय काटने की सीख भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवोदय कोविड अस्पताल में लगेगा टीवी
शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में बनाए गए एल-1 कोविड अस्पताल में भर्ती कोराना संक्रमितों के लिए टीवी लगाने का निर्णय लिया गया है। नोडल अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी ने बताया कि कोविड अस्पताल में मरीजों का समय अच्छे से पास हो और उन्हें यह न लगे कि वह घर या समाज से बाहर कर दिया गया है, इस लिहाज से उनके मनोरंजन और समाचारों के माध्यम से देश-दुनिया की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए टीवी लगाने की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए डीएम से वार्ता हो चुकी है। एडीएम ने कहा कि कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीज भी अपनी तथा अपने आसपास सफाई का ध्यान रखें और अनुपयोगी चीजें डस्टबिन में ही डालें तथा सफाईकर्मियों और मेडिकल टीम का सम्मान करें।
कोविड अस्पतालों की कराई फायर चेकिंग
शाहजहांपुर। शुक्रवार को सुरक्षा के लिहाज से मेडिकल कॉलेज के एल-2 कोविड अस्पताल और जवाहर नवोदय विद्यालय में स्थापित एल-1 कोविड अस्पताल में फायर चेकिंग कराई गई। नोडल अधिकारी राम सेवक द्विवेदी ने बताया कि दोनों कोविड अस्पतालों में अग्निशमन विभाग की ओर से सुरक्षा के लिहाज से फायर चेकिंग कराई गई है।

सेवाभाव में जुटे कर्मियों का उत्साहवर्धन करने की अपील
शाहजहांपुर। जिले के कोरोना नोडल अधिकारी राम सेवक द्विवेदी ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना महामारी में अपनी जान की बाजी लगाकर संक्रमितों की सेवा में लगे डॉक्टर्स, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय आदि स्वास्थ्यकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों, सफाईकर्मियों का उत्साहवर्धन करने के साथ उनके तथा उनके परिवार के लिए दुआ करें। उन्होंने कहा कि यह समय बहुत संकट का है, ऐसे में ये लोग सेवाभाव से रात-दिन एक किए हुए हैं और अपनी जान की चिंता न करते हुए पॉजिटिव लोगों की सेवा कर रहे हैं, यह बहुत बड़ी बात है, इसलिए इनका उत्साहवर्धन किया जाना बहुत आवश्यक है, जिससे वह और निष्ठा के साथ कर्तव्यपालन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed