फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona affect

कोरोना का दंश : कोरोना कर्फ्यू की भेंट चढ़ा रेडीमेड वस्त्र कारोबार

Wed, 16 Jun 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
corona affect
शाहजहांपुर। होली के बाद गर्मी और सहालग का सीजन कोरोना कर्फ्यू की भेंट चढ़ जाने से रेडीमेड वस्त्र व्यवसायी कारोबारी नुकसान को लेकर बहुत मायूस है।
विज्ञापन

गत वर्ष लॉकडाउन में भी इन्ही दिनों उन्हें काफी व्यावसायिक हानि उठानी पड़ी थी। उनका कहना है कि सहालगी सीजन आधा से ज्यादा निकल चुका है और अब बाजार खुलने पर भी सामान्य दिनों की तुलना में 50 फीसदी बिक्री भी नहीं हो रही है। इसलिए अब सर्दी के सीजन से कारोबार परवान चढ़ने की थोड़ी उम्मीद है क्योंकि उन्हीं दिनों में लोग जैकेट, पुलोवर, ट्राउजर और अन्य गर्म कपड़ों की खरीदारी करते हैं।
कोरोना की वजह से लगातार दूसरे वर्ष कारोबारी नुकसान सहना पड़ रहा है। कहने को बाजार खुल गया है, लेकिन व्यवसाय बहुत मंदा चल रहा है। दिल्ली के बाजार सात जून से खुले हैं। इसलिए अभी नया माल भी नहीं आया है।
विज्ञापन

-हनी सिंह, गोविंदगंज
पिछले साल भी लॉकडाउन के बाद बाजार खुलने पर व्यवसाय ठंडा पड़ा रहा। वही हालात इस बार भी बने हुए हैं। कहने को बाजार खुल गए हैं, लेकिन लोग खरीदारी करने के बजाय सिर्फ घूमने के लिए निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अखिल मिश्रा, बहादुरगंज
रेडीमेड कपड़ों की होली के बाद शादी-विवाह का सीजन शुरू होने पर मांग बढ़ती है और तभी बिक्री बढ़ती है। इस बार सहालग की अधिकतर तिथियां निकल चुकी हैं। सामान्य दिनों की तुलना में 50 प्रतिशत बिक्री हो रही है।

-दीपक ओमर, बहादुरगंज
जब से कोरोना फैला है, अन्य कारोबारों की तरह रेडीमेड वस्त्र व्यवसाय भी सिर्फ घिसट रहा है। ज्यादातर लोग केवल घर-गृहस्थी की जरूरी चीजें खरीद रहे हैं। दिल्ली के बाजार खुले हैं और अब सर्दी के सीजन में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
-मो. सलाउद्दीन, बहादुरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed