फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Core wood cut from the forest was recovered in Sapaha and Chandpur

Shahjahanpur News: सपहा और चांदपुर में जंगल से काटी गई कोरों की लकड़ी बरामद

Thu, 03 Apr 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 03 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Core wood cut from the forest was recovered in Sapaha and Chandpur
खुटार रेंज के गांव सपहा में बरामद कोरों की लकड़ी। स्रोत : वन विभाग - फोटो : mathura
खुटार। वनकर्मियों ने खुटार रेंज क्षेत्र के जंगल से काटी गई लकड़ी को दो स्थानों से बरामद किया है। वनकर्मियों ने रेंज कार्यालय पर छह नामजद सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रेंज के गांव सुल्तानपुर के पास दुधवा बफर जोन का जंगल है। पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव सपहा के आधा दर्जन से अधिक लोग बफर जोन के जंगल से कीमती कोरों के पेड़ों का कटान करके लकड़ी का चिरान करके बिक्री करते हैं। सपहा गांव भी खुटार रेंज क्षेत्र में आता है। मंगलवार को वनकर्मियों को सूचना मिली कि गांव सपहा के कई मकानों में जंगल से काटी गई लकड़ी रखी है।
विज्ञापन

रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने छापेमारी करते हुए तीन मकानों से चिरान की गई कोरों की लकड़ी के 117 फ्रेम बरामद कर लिए। वनकर्मियों ने लकड़ी बरामद करने के बाद गांव के ही छह लोगों को नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच में वनकर्मियों को पता लगा था कि सपहा से लकड़ी को खरीदकर खुटार के गांव चांदपुर ले जाया गया है। इसके बाद वनकर्मियों ने बुधवार शाम को गांव चांदपुर में छापेमारी करके एक घर से आठ फ्रेम कोरों की लकड़ी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि सपहा गांव के लोग खुटार रेंज के जंगलों को छोड़कर दुधवा के बफर जोन के जंगल से कटान करके लकड़ी को बिक्री करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed