फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cooperative Ratna to Minister JPS Rathore

Shahjahanpur News: मंत्री जेपीएस राठौर को सहकारिता रत्न

Sat, 01 Jun 2024 03:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 01 Jun 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Cooperative Ratna to Minister JPS Rathore
इफको चेयरमैन दिलीप भाई संघाणी व प्रबंध निदेशक उदय शंकर अवस्थी ने दिल्ली के एनसीयूआई ऑडोटोरियम म
शाहजहांपुर। इफको की वार्षिक आम सभा में उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री, स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर को सहकारिता रत्न से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इफको चेयरमैन दिलीप भाई संघाणी और प्रबंध निदेशक डॉ. उदयशंकर अवस्थी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र, चांदी का ताम्र स्मृति चिह्न भेंट किया। 11 लाख रुपये पुरस्कार राशि का चेक भी दिया गया।

इफको चेयरमैन उदय भाई संघाणी ने कहा कि जेपीएस राठौर के अथक प्रयासों से उत्तर प्रदेश सहकारिता में एक नई जान आई है। उनके द्वारा चलाए गए सदस्यता महाअभियान को अभूतपूर्व सफलता मिली और मात्र एक माह में रिकॉर्ड 29 लाख नए सदस्य जुड़े। 70 करोड़ से अधिक अंशपूंजी जमा हुई।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक उदय शंकर अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नैनो यूरिया एवं डीएपी के प्रचार प्रसार एवं किसानों को जागरूक करने में मंत्री जेपीएस राठौर का बहुत सहयोग मिला। मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी संस्था द्वारा सहकारिता रत्न से अलंकृत किए जाने से वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। ऐसे सम्मान से नई ऊर्जा मिलती है और आगे ज्यादा अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान इफको उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, सांसद अरुण कुमार सागर, इफको निदेशक के. श्रीनिवास विजय शंकर राय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त महाप्रबंधक संतोष शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed