फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Conversion case: Police busy gathering evidence of funding from outside missionaries

धर्मांतरण प्रकरण : बाहरी मिशनरियों से फंडिंग के साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

Sat, 26 Jul 2025 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Conversion case: Police busy gathering evidence of funding from outside missionaries
शाहजहांपुर। सिंधौली पुलिस ने धर्मांतरण मामले की जांच तेज कर दी है। चर्चा में आया है कि दंपती को कुछ बाहरी मिशनरियों से फंडिंग की जा रही थी, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
विज्ञापन


पिछले रविवार को सिंधौली में ईसाई धर्म की अलग-अलग दो प्रार्थना सभाओं में धर्मांतरण के आरोप में हंगामा हुआ था। कस्बे की प्रार्थना सभा की आयोजक किरन और उसके पति पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने कहीं बाहर न जाने की चेतावनी दी। वहीं, कटिया बुजुर्ग में स्कूल की आड़ में चल रही प्रार्थना सभा के आयोजक पूजा और उसके पति अजय को भी कहीं बाहर न जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने कॉल डिटेल व बैंक अकाउंट का ब्योरा निकलवाया है ताकि कोई सुराग मिल सके। अब तक की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। इन पर पुलिस की टीमें काम कर रहीं हैं। शुक्रवार की शाम सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने भी सिंधौली पहुंचकर जांच की। इंस्पेक्टर से केस से संबंधित जानकारी जुटाई। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कॉल डिटेल का इंतजार
आरसी मिशन थाना क्षेत्र की आनंद बिहार काॅलोनी में धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार हुए दंपती की काॅल डिटेल और बैंक अकाउंट का ब्योरे का पुलिस को इंतजार है। 19 जुलाई को धर्मांतरण के विरोध में ईंट-पत्थर चले थे। मामले में मोहल्ला अहमदपुरा निवासी शिवम ने अज्ञात महिला और पुरुष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में आनंद बिहार काॅलोनी निवासी एंजल और उसके पति विवेक के नाम प्रकाश में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed