फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Conversion case: Organizers warned not to go out of the district

धर्मांतरण प्रकरण : आयोजकों को जिले से बाहर न जाने की चेतावनी

Tue, 22 Jul 2025 10:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Conversion case: Organizers warned not to go out of the district
सिंधौली। ईसाई धर्म की अलग-अलग दो प्रार्थना सभाओं में धर्मांतरण के आरोप में हंगामा होने के बाद पुलिस ने आयोजकों की सीडीआर और बैंक खातों की डिटेल खंगाली है। आयोजकों की बैंक डिटेल में कोई बड़ा लेन-देन नहीं मिला है।
विज्ञापन

कस्बे की प्रार्थना सभा की आयोजक किरन और उसके पति की कस्बे में न के बराबर गतिविधि देखने को मिल रही है। मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी को पुलिस ने कहीं बाहर न जाने की चेतावनी दी है। वहीं, कटिया बुजुर्ग में स्कूल की आड़ में चल रही प्रार्थना सभा के आयोजक पूजा और उसका पति अजय भी गांव में मौजूद हैं।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई के बाद आयोजकों से लोगों ने किनारा कर लिया है। पुलिस ने इन लोगों के खातों की जांच कराई। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि मोबाइल काॅल डिटेल और संबंधित लोगों का बैंक ब्योरा मिलने के बाद ही कोई निर्णय निकल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कहीं विदेश से तो नहीं जुड़े तार...जुटाई जा रही जानकारी
भावलखेड़ा। आरसी मिशन थाना क्षेत्र की आनंद बिहार काॅलोनी में धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार हुए दंपती की काॅल डिटेल और बैंक अकाउंट का ब्योरा पुलिस निकलवाएगी। पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि आरोपियों के तार कहीं विदेश से तो नहीं जुड़े हुए हैं। 19 जुलाई को धर्मांतरण के विरोध में ईंट-पत्थर चले थे। मामले में मोहल्ला अहमदपुरा निवासी शिवम ने 19 जुलाई को अज्ञात महिला और पुरुष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में आनंद बिहार काॅलोनी निवासी एंजल और उसके पति विवेक के नाम प्रकाश में आने पर गिरफ्तारी कर चालान कर दिया था। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि एंजल मदर और विवेक फादर बनकर धर्मांतरण के लिए लोगों को भ्रमित करते थे। दोनों की काॅल डिटेल और बैंक एकाउंट स्टेटमेंट भी निकलवाए जा रहे हैं। यह पता लगाया जाएगा कि दोनों को विदेश से फंडिंग की जा रही थी या नहीं। पता लगाया जा रहा प्रलोभन में आकर कितने लोग इनके शिकार बन चुके हैं? संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed