{"_id":"68c7f2d9cb7002e6990e3f73","slug":"conversion-case-cdr-and-bank-details-will-be-obtained-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-152774-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण मामला : निकलवाई जाएगी सीडीआर व बैंक डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण मामला : निकलवाई जाएगी सीडीआर व बैंक डिटेल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम। संवाद
शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती रेती में एक घर में अवैध रूप से अस्थायी चर्च बनाकर धर्मांतरण के लिए उकसाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिए दंपती को सोमवार दोपहर न्यायालय में पेश किया।
रविवार सुबह विश्व हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल शुक्ला व हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मोहल्ला नई बस्ती रेती में पहुंचकर हंगामा किया था।
आरोप था कि चर्च में रखे पर्चों में भड़काऊ धार्मिक बातें लिखीं हुईं थीं। महिला समेत दो लोग सभा में आए लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण के लिए उकसा रहे थे। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक तिवारी के लगाए गए आरोप के आधार पर हरजीत उर्फ हनुक निवासी मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा और एक महिला को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि सोमवार की दोपहर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। दोनों की बैंक डिटेल व सीडीआर निकलवाई जाएगी ताकि बाहर से फंडिंग हो रही है तो उसकी जानकारी हो सके। विवेचना शुरू कर दी गई है। एक टीम भी लगा दी गई है।