फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Conversations with High School and Intermediate Toppers

Shahjahanpur News: हाईस्कूल व इंटर के मेधावियों से बातचीत

Fri, 24 Apr 2026 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Conversations with High School and Intermediate Toppers
माता पिता के साथ जिले में दूसरा स्थान पाने वाला छात्र हिमांशु। स्रोत: स्वयं
मेहनत से पाया मुकाम, दस किलोमीटर दूर जाते थे पढ़ने
विज्ञापन




अल्हागंज। पंडित रघुवर दयाल मेमोरियल इंटर कॉलेज, चिलौआ के छात्र हिमांशु सिंह ने इंटरमीडिएट में 91.60 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान पाया है। गांव का यह लाल कंपकंपा देने वाली सर्दी और तपिश भरी गर्मी में भी दस किलोमीटर तक साइकिल चलाकर प्रतिदिन स्कूल जाता था। उनकी कामयाबी से पिता रघुवीर सिंह और मां श्रीदेवी काफी खुश हैं। बरुआरा गांव निवासी हिमांशु ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन पढ़ाई का सहारा भी लिया। संवाद
--
बिना मोबाइल की मदद से उत्तीर्ण की परीक्षा

अल्हागंज। मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी गौरव त्रिवेदी की बेटी स्मृति ने इंटर में 91 प्रतिशत अंकों के तृतीय स्थान पाया है। वह प्रतिदिन पांच से छह घंटे तक पढ़ाई करती थीं। वह बताती हैं कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का बिल्कुल प्रयोग नहीं किया है। उन्होंने पढ़ाई के दौरान निरंतरता बनाए रखी और मन लगाकर पढ़ाई की। वह आईपीएस अधिकारी बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई करते समय पूरी एकाग्रता जरूरी है। संवाद
विज्ञापन


---



हर दिन आठ घंटे पढ़ाई कर पाया मुकाम

अल्हागंज। माता रामा देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज चिलौआ के छात्र अवनीश ने इंटर में 91 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान पाया है। विचौला गांव निवासी मुरारी खेती किसानी करते हैं। अवनीश ने बताया कि हर दिन आठ घंटे तक पढ़ाई करते थे। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से समझ को विकसित कर पढ़ाई की। जबकि किताबों पर ज्यादा ध्यान क्रेंदित किया। वह हर रोज 16 किलोमीटर दूर साइकिल चलाकर पढ़ाई करने के लिए जाते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मेहनत कर पाया मुकाम, बोलीं-गुरुजनों का आशीर्वाद आया काम
शाहजहांपुर। श्री मकरंद सिंह इंटर कॉलेज कलान की छात्रा अनामिका शाक्य ने 93.17 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल में जिले में दूसरा स्थान पाया है। उन्होंने बताया कि वह रोजाना ही पांच से सात घंटे तक पढ़ाई करती थीं। स्कूल में पढ़ाई करने के साथ घर में काफी मेहनत की। उनका गुरुजनों ने मार्गदर्शन किया। उन्हीं के आशीर्वाद से वह पास हुई हैं। जिले में दूसरा स्थान पाने वाले पर कॉलेज आने पर प्रधानाचार्य ने उनका मुंह मीठा कराया। संवाद




--
शीतल के उत्तीर्ण होने से परिवार में जश्न

शाहजहांपुर। श्रीमती मिथलेश कुमारी इंटर कॉलेज, कलान की छात्रा शीतल ने 93 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल आने पर उन्हें मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। शीतल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। हर विषय पर अभ्यास किया। कठिन विषयों को अधिक समय दिया। स्कूल पहुंचने पर मां सावित्री और पिता नन्हे सिंह ने उन्हें मिठाई खिलाकर उत्साह बढ़ाया। संवाद

माता पिता के साथ जिले में दूसरा स्थान पाने वाला छात्र हिमांशु। स्रोत: स्वयं

माता पिता के साथ जिले में दूसरा स्थान पाने वाला छात्र हिमांशु। स्रोत: स्वयं

माता पिता के साथ जिले में दूसरा स्थान पाने वाला छात्र हिमांशु। स्रोत: स्वयं

माता पिता के साथ जिले में दूसरा स्थान पाने वाला छात्र हिमांशु। स्रोत: स्वयं

माता पिता के साथ जिले में दूसरा स्थान पाने वाला छात्र हिमांशु। स्रोत: स्वयं

माता पिता के साथ जिले में दूसरा स्थान पाने वाला छात्र हिमांशु। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed