फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Contractual Sanitation Workers Protest Over Unpaid Wages

Shahjahanpur News: लंबित वेतन नहीं मिलने पर संविदा सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

Sun, 17 May 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Contractual Sanitation Workers Protest Over Unpaid Wages
तिलहर। नगर पालिका परिषद के संविदा सफाई कर्मचारियों ने लंबित वेतन के भुगतान सहित अन्य कई मांगों को लेकर शनिवार को सुबह पालिका परिसर में प्रदर्शन किया। हालांकि, मौके पर पहुंचीं चेयरमैन हाजरा बेगम के आश्वासन पर सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री और कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश भारती के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि 13 कर्मचारियों का करीब डेढ़ माह से वेतन भुगतान नहीं किए जाने से वे आर्थिक संकट से परेशान हैं। बाद में चेयरमैन को आठ सूत्री मांगपत्र और ज्ञापन दिया। मांगपत्र में संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान अवकाश देने, सफाई सामग्री उपलब्ध कराने, अन्य कार्य लिए जाने पर रोक लगाने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश के अनुसार 13 संविदा सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति बिना किसी शासनादेश के की गई थी। इसलिए उनके बारे में शासन स्तर से आदेश प्राप्त होने के बाद ही कर्मचारियों का वेतन जारी किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed