फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Contractor poured construction material on Rosa, National Highway jammed in Roja

रोजा में ठेकेदार ने सड़क पर डाली निर्माण सामग्री, नेशनल हाईवे हुआ जाम

Thu, 15 Oct 2020 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Contractor poured construction material on Rosa, National Highway jammed in Roja
शाहजहांपुर। रोजा में हाईवे पर जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। एसपी के अतिरिक्त पुलिस बल देने के बावजूद रोजा में ट्रैफिक नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। वहां रोज-रोजा लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। बुधवार सुबह ठेकेदार ने डिवाइडर बनाने को ले जाई गई निर्माण सामग्री सड़क पर डाल दी, जिससे हाईवे पर जाम लग गया। इसके करीब एक घंटे बाद जाम तो खुल गया, लेकिन दूसरे कारणों से शाम तक ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चलता रहा। इतनी समस्या होने के बावजूद रोजा पुलिस इसे गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन

रोजा में लखनऊ-दिल्ली हाईवे से निवाजपुर जाने वाले रोड पर डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है। बुधवार सुबह करीब दस बजे ठेकेदार ने सरिया, बजरफुट आदि सामान रोड पर डाल दिया, जिससे हाईवे पर एक तरफ से बंद हो गया। वन-वे ट्रैफिक होने से कुछ ही देर में जाम लग गया। हाईवे पर वाहनों की संख्या अधिक रहती है, जिससे कुछ ही देर में लंबी लाइनें लग गईं। जाम का पता लगने पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ठेकेदार को बुलाकर फटकार लगाई। करीब एक घंटे बाद ठेकेदार के कर्मचारियों ने निर्माण सामग्री हटवाई, लेकिन तब तक जाम गंभीर स्थिति में पहुंच चुका था। काफी मशक्कत के बाद जाम खुला।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे रोजा साइडिंग से कोयला लेकर जा रहा ट्रक पंक्चर हो गया। उधर, मंडी गेट के सामने धान लदे ट्रैक्टर-ट्राली रोड पर खड़े हो गए, जिससे दोबारा जाम की स्थिति पैदा हो गई। पहिया बदलने के बाद ट्रक तो चला गया, लेकिन ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी रहने से देर शाम तक ट्रैफिक रेंगकर चलता रहा। इस कारण रोजा होकर गुजरने वाले दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने दो दरोगा और 10 सिपाही अतिरिक्त बल के रूप में रोजा थाने को दिए हैं, जिसके बावजूद रोजा में ट्रैफिक नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। अतिरिक्त बल कहां लगाया जाता है यह बताने वाला भी कोई नहीं हैं। इस संबंध में फोन किया तो रोजा इंस्पेक्टर ने कॉल रिसीव नहीं की।

डिवाइडर बनाने के लिए आए सामान को ठेकेदार के लोगों ने रोड पर डाल दिया था, जिससे जाम लग गया था। इसे खुलवा दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल कहां है यह तो रोजा इंस्पेक्टर ही बता पाएंगे।
- एमपी सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed