फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Consumers cheat on giving less food to Holi

होली पर कम खाद्यान्न देने से उपभोक्ता खफा 

Fri, 10 Mar 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिलहर।
अमर उजाला ब्यूरो तिलहर। Updated Fri, 10 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Consumers cheat on giving less food to Holi
demo - फोटो : amar ujala
कोटेदार के विरुद्ध प्रदर्शन कर पूर्ति निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव शेरगढ़ के राशन कोटेदार द्वारा होली पर चीनी और मिट्टी का तेल न देने तथा गेहूं, चावल कम मात्रा में देने से नाराज उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को पूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उपभोक्ताओं ने पूर्ति निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
हुआ यूं बृहस्पतिवार को गांव के कोटेदार ने सुबह राशन की दुकान खोलकर राशन बांटना शुरू किया तो उपभोक्ताओं ने प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और एक किलो चावल देने पर आपत्ति जताते हुए चीनी, मिट्टी का तेल भी मांगा लेकिन कोटेदार ने उनकी एक न सुनी। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। मामला तूल पकड़ने पर उपभोक्ता कोटेदार के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे। 
विज्ञापन

एसडीएम के न होने पर उपभोक्ता पूर्ति कार्यालय पहुंचे तथा नारेबाजी करते हुए एसडीएम को संबोधित ज्ञापन पूर्ति निरीक्षक रामेश्वर दयाल को दिया। ज्ञापन देने वालों में फिरासत, रूबी, किस्सो, उजमा, रेहाना, सबीना, बबलू आदि ने कोटेदार की जांच कर लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। एसडीएम पदम सिंह ने पूर्ति निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed