{"_id":"6716e8ad47b0f3b7a504b314","slug":"construction-work-stopped-on-village-community-land-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-129685-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ग्राम समाज की जमीन पर रुकवाया निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ग्राम समाज की जमीन पर रुकवाया निर्माण कार्य
विज्ञापन
परौर। हथिनी नगरिया गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कुछ लोगों ने दोबारा से निर्माण कार्य शुरू करा दिया। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस के साथ पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
ग्राम समाज की जमीन पर एक सप्ताह पहले पूर्व प्रधान ने नींव भराने के साथ अन्य निर्माण कार्य शुरू कराए थे। तब एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य ने गांव जाकर जमीन की माप कराई थी। जमीन ग्राम समाज की मिलने पर पूर्व प्रधान को वहां निर्माण कार्य करने से रोक दिया था। चेतावनी भी दी थी कि यदि जमीन पर दोबारा निर्माण कार्य कराया तो उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम समाज की उसी जमीन पर दोबारा निर्माण कराए जाने की सूचना पर एसडीएम ने प्रभारी निरीक्षक अवैध निर्माण रुकवाने का आदेश दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। परौर पुलिस ने मौके पर मौजूद मिले कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने लाकर उनसे पूछताछ की। हिरासत में लिए लोगों में पूर्व प्रधान का एक निकट संबंधी भी बताया गया है।