{"_id":"69ff78e319ef994c5406ebe2","slug":"construction-work-on-the-boundary-wall-of-the-satellite-bus-stand-has-begun-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-172765-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सेटेलाइट बस स्टैंड की चहारदीवारी निर्माण का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सेटेलाइट बस स्टैंड की चहारदीवारी निर्माण का कार्य शुरू
विज्ञापन
रोजा। निवाजपुर स्थित सेटेलाइट बस स्टैंड के पीछे खाली पड़ी सरकारी जमीन पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच चहारदीवारी निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। विवाद की स्थिति से बचने के लिए एसडीएम, तहसीलदार समेत पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
भावलखेड़ा क्षेत्र के निवाजपुर में 20 अप्रैल को सेटेलाइट बस स्टैंड का लोकार्पण किया गया था। बस स्टैंड के पीछे करीब डेढ़ एकड़ सरकारी जमीन खाली पड़ी थी। इस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा गया था। बस स्टैंड के विस्तार को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने राजस्व विभाग से रिपोर्ट तलब की थी।
रिपोर्ट के आधार पर डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर संजय कुमार, तहसीलदार सदर सत्येंद्र कटियार, नायब तहसीलदार पूनम, क्षेत्रीय लेखपाल विशाल वर्मा, थाना प्रभारी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जमीन की पैमाइश कराई और जेसीबी मशीन से भूमि समतल कराने के बाद चहारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि सरकारी जमीन पर कुछ लोग अपना दावा कर रहे थे, जिनसे वार्ता कर मामला स्पष्ट कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग डेढ़ एकड़ सरकारी भूमि में से एक एकड़ जमीन को समतल कर बस स्टैंड की चाहरदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है, इससे बस स्टैंड परिसर में खड़ी बसों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।