फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Construction work can start in the sports stadium from today

Shahjahanpur News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज से शुरू हो सकते हैं निर्माण कार्य

Mon, 30 Dec 2024 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 30 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Construction work can start in the sports stadium from today
परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम। संवाद
शाहजहांपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में सोमवार से निर्माण कार्य शुरू हो सकते हैं। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। कार्यों के लिए 18 करोड़ 26 लाख 23 हजार की धनराशि स्वीकृत हुई है। पहली किस्त के रूप में 4.5 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दिलाने के लिए एस्ट्रोटर्फ, सिंथेटिक ट्रैक, वॉलीबॉल, कबड्डी के लिए बेहतर मैदान उपलब्ध कराया जाएगा। स्टेडियम के मुख्य द्वार व भवन के साथ ही बैडमिंटन हॉल, शौचालयों, स्टेडियम में अंदर की एप्रोच रोड का जीर्णोद्धार होगा। चहारदीवारी की मरम्मत करने के साथ ही फेंसिंग, सीसीटीवी कैमरे व हाईमास्ट लाइटें लगेंगी। दर्शक दीर्घा पर टिन शेड डाला जाएगा। पीने के पानी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 100-100 लीटर के दो आरओ लगाए जाएंगे। एक ट्यूबवेल लगेगा। पार्किंग बनाने के साथ इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। इस तरह से स्टेडियम में कुल 21 कार्य होंगे।
विज्ञापन

-----
स्वीमिंग पूल व एथलेटिक्स ट्रैक भी प्रस्तावित
-स्टेडियम में 400 मीटर एथलेटिक्स ट्रैक व स्वीमिंग पूल का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसके लिए 15 करोड़ 96 लाख 57 हजार की धनराशि स्वीकृत हुई है। पहली किस्त सात करोड़ 98 लाख 28 हजार रुपये प्रदान कर दी गई है। कार्यदायी संस्था सिडको द्वारा टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। डेढ़ माह में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए जीर्णोंद्धार का कार्य सोमवार से शुरू हो जाएगा। इसको लेकर कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अधिकारियों ने आश्वस्त किया है।
- एसपी बमनिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed