फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Construction of the road from Azizganj to the highway has begun... this will provide relief from traffic congestion.

Shahjahanpur News: अजीजगंज से हाईवे के लिए सड़क का निर्माण शुरू...जाम से मिलेगी निजात

Wed, 24 Dec 2025 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Construction of the road from Azizganj to the highway has begun... this will provide relief from traffic congestion.
अजीजगंज से नेशनल हाईवे की ओर जा रही सड़क पर हो रहा निर्माण कार्य। संवाद
शाहजहांपुर। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत अजीजगंज से मोक्षधाम होते हुए लखनऊ-दिल्ली हाईवे से जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं, सीएम ग्रिड योजना के तहत ग्रीन रोड के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। दोनों सड़कों के बनने से लोगों को जाम से निजात मिलेगी। अजीजगंज तिराहा से वाहन सीधे हाईवे तक पहुंच सकेंगे। इससे शहर में लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन


अजीजगंज तिराहा से मोक्षधाम होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-लखनऊ तक करीब दो किमी सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। छह करोड़ 40 लाख की लागत से आठ मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण से नगरिया मोड़ से रिंग रोड से आने वाले वाहन सीधे हाईवे पर पहुंच जाएंगे। उन्हें एक नया वैकल्पिक मार्ग मिलेगा।
विज्ञापन

साथ ही शहर से जाने वाले वाहनों को बरेली मोड़ न जाकर सीधे अजीजगंज से हाईवे तक पहुंचने में आसानी होगी। नगर निगम इस सड़क का निर्माण करा रही है। संभावना जताई जा रही है कि अगले नौ माह में यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




--

गर्रा नदी के लगने वाले जाम से मिलेगी निजात



गर्रा नदी के पुल पर वाहनों का आवागमन अधिक रहता है। शहर से बरेली और जलालाबाद, राजकीय मेडिकल कॉलेज जाने वाली एंबुलेंस इधर से होकर ही गुजरतीं हैं। वाहनों का आवागमन अधिक होने से गर्रा नदी के पुल पर जाम की स्थिति बनी रहती है। अजीजगंज से हाईवे तक जाने वाली सड़क बन जाने से गर्रा नदी के पुल पर वाहनों का आवागमन कम हो जाएगा। इससे जाम से निजात मिलेगी।


--



अजीजगंज से मोक्षधाम होते हुए हाईवे को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इसके साथ ही सीएम ग्रिड योजना के तहत ग्रीन रोड का विस्तार सदर चौराहा और नगर निगम के दोनों तरफ किया जाना है। इसका निर्माण भी शुरू हो गया है। सड़कों के निर्माण से विकास को गति मिलेगी।

- डॉ.बिपिन कुमार मिश्रा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed