{"_id":"682a2f6c11e6f36f310285f8","slug":"construction-of-the-bridge-on-the-garra-river-in-dhanyaura-can-be-completed-by-december-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-144088-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धन्यौरा में गर्रा नदी पर दिसंबर तक पूरा हो सकता है पुल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धन्यौरा में गर्रा नदी पर दिसंबर तक पूरा हो सकता है पुल का निर्माण
Mon, 19 May 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 19 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
धन्यौरा में गर्रा नदी पर निर्माणाधीन पुल। संवाद
शाहजहांपुर/तिलहर। गांव धन्यौरा में गर्रा नदी पर निर्माणाधीन पुल दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद तिलहर आने के लिए 50 से अधिक गांव के लोगों को 20 किमी का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
ददरौल ब्लॉक के गांव धन्यौरा और निगोही पहुंचने के लिए हटा दलेलपुर होते हुए लोग जाते हैं। जिला मुख्यालय आने के लिए पहले उन्हें तिलहर आना पड़ता है, जिसकी दूरी करीब 20 किमी अतिरिक्त पड़ती है। रास्ते में बंथरा और रुद्रपुर में रेलवे क्रॉसिंग भी है। इनके बंद होने पर भी समय बर्बाद होता है। धन्यौरा में पुल बन जाने से करीब आसपास के 50 गांव जुड़ जाएंगे। यह गांव बारिश में गर्रा नदी में बाढ़ आने पर कट जाते हैं। बाढ़ की वजह से नाव भी चलनी बंद हो जाती है।
शासन की ओर से पुल बनाने की स्वीकृति वर्ष 2022 में मिली थी। वर्ष 2024 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जिसकी लागत 22 करोड़ रुपये आ रही है। इसकी लंबाई 180 मीटर और चौड़ाई 7.50 मीटर है। सेतु निगम को निर्माण कार्य दिसंबर, 2025 तक पूरा करना है। सेतु निगम के मुताबिक, पुल का निर्माण करीब 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है।