फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Construction of smart road slow, flying dust became a disaster

स्मार्ट रोड का निर्माण धीमा, उड़ती धूल बनी जनता के लिए आफत

Mon, 18 Apr 2022 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Construction of smart road slow, flying dust became a disaster
शाहजहांपुर में सुभाषनगर से रिंग रोड को जोड़ने वाली निर्माणाधीन स्मार्ट रोड पर पड़ी मिट्टी व उड़? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत सुभाषनगर से रिंग रोड तक बनने वाले स्मार्ट रोड का काम धीमी गति से चल रहा है। इसकी वजह से आवागमन के दौरान धूल का गुबार उड़ता रहता है। ऐसे में राहगीरों के साथ इलाके के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहरी क्षेत्र को एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किए जाने के उद्देश्य से सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी योजना में सुभाषनगर से रिंग रोड तक बनने वाला स्मार्ट रोड भी शामिल हैं। इसका शिलान्यास वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 25 दिसंबर 2021 को किया था। स्मार्ट सिटी रोड का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। वर्तमान में स्मार्ट रोड पर एक साइड में मिट्टी डालकर ऊंचा कर दिया गया है। इसके साथ ही रोड के किनारे नाला और डक्ट का निर्माण करवाया जा रहा है। इस निर्माणाधीन स्मार्ट रोड से आवागमन लगातार जारी है, ऐसे में वाहनों के निकलने पर धूल का गुबार उड़ता रहता है। इससे अन्य वाहन चालकों व राहगीरों की आंखों के सामने धूल के अलावा कुछ नहीं दिखाई नहीं देता। कपड़े गंदे होने के साथ ही बीमार होने का खतरा है।
विज्ञापन

13.50 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण
- सुभाषनगर से रिंग रोड तक जोड़ने के लिए लगभग एक किलोमीटर लंबे और 30 मीटर चौड़े स्मार्ट रोड का निर्माण 13.50 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इस रोड के दोनों और 7.5-7.5 मीटर सड़क वाहनों के आवागमन के लिए बनेगी। सड़क के दोनों ओर तीन-तीन मीटर फुटपाथ का निर्माण भी कराया जाएगा। इस निर्मित सड़क को यूटिलिटी डक्ट की उपयोगिता के साथ बनवाया जाएगा। इससे लोगों को बिजली-पानी, गैस कनेक्शन आदि लेने पर सड़क काटने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरपास के पास होना है चौड़ीकरण
- स्मार्ट रोड के बीच रेलवे अंडरपास स्थित है। जोकि काफी संकरा है। इस अंडरपास का चौड़ीकरण भी कराया जाना है। जिसके लिए रेलवे विभाग से समन्वय स्थापित किए जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी के अधिकारियों को दिए गए थे। लेकिन अभी तक अंडरपास चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं हुआ है।
सुभाषनगर से रिंग रोड को जोड़ने के लिए बनने वाली स्मार्ट रोड का काम काफी धीमी गति से चल रहा है। दिनभर वाहनों के गुजरने की वजह से धूल उड़ती रहती है और दुकान में रखे सामान को गंदा करती है। सांस की बीमारी भी बढ़ा रही है। - हरिराम
काफी समय से देख रहे है कि स्मार्ट रोड का काम चल रहा है, लेकिन पूरा होने का नाम ही नहीं ले रहा। अभी डक्ट ही बनाए जा रहे हैं। रोड मिट्टी डालकर छोड़ दी गई है, जोकि उड़ते रहने से लोगों को बीमार करने का काम कर रही है। बहुत समस्या है। - राजकरण
शादी का कार्ड देने के लिए एक दिन पहले गौटिया गए थे और अब वापस लौट रहे हैं। साइकिल से आने-जाने के दौरान सुभाषनगर से रिंग रोड तक पहुंचने में ही धूल से पूरा शरीर भर गया। रोड बनाने का काम हो रहा है यह अच्छी बात है मगर जल्दी बननी चाहिए। - राजू
शाहबानगर रेलवे क्रॉसिंग पर ड्यूटी करते हैं। रोजाना ही इस रोड से आना-जाता रहता है। रोड काफी जर्जर हो गई थी। इसके बनने से बहुत फायदा होगा। नगरिया मोड़ व शाहबाजनगर जाना आसान हो जाएगा। अभी समस्या हो रही है, फिर आराम हो जाएगी। - दिनेश कुमार

सुभाषनगर से रिंग रोड को जोड़ने वाली स्मार्ट रोड का निर्माण कार्य लगातार चल रहा है। निर्माण का कार्य कार्यदायी संस्था लोनिवि करवा रहा है। जिसका नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा व मेरे द्वारा समय-समय पर निरीक्षण जाता है। कार्य को तीव्र गति से पूरा कराने के निर्देश दिए गए है। मई के अंत तक निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। - आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता निर्माण, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed