{"_id":"661af9e685bc3b333209b9f6","slug":"construction-of-smart-class-started-in-six-government-schools-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-116727-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छह राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छह राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का निर्माण शुरू
Sun, 14 Apr 2024 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर लैब की सुविधा मिलेगी। इसके लिए शहर के जीआईसी समेत छह विद्यालयों में काम शुरू हो गया है।
सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया के प्रस्ताव पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने करीब पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की थी। इससे ओपन जिम, वाटर कूलर, अधिष्ठापन कार्य, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, आरओ एवं सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन व इंसीनरेटर बनाने की योजना है।
इन कार्यों को कराने के लिए आचार संहिता लगने से पहले लोकार्पण भी करवा दिया गया था। यह कार्य आइओसीएल, बीपीसीएल ओएनजीसी, गेल इंडिया लिमिटेड के माध्यम से करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- --
इन विद्यालयों को किया गया चयनित
जीआईसी बिलंदपुर गद्दीपुर, राजकीय हाईस्कूल मलिका, राजकीय हाईस्कूल चांदपुर, जीआईसी शाहजहांपुर, जीजीआईसी चौक, जीसीआईसी पुवायां।
-- -- --
छह राजकीय विद्यालयों में राज्यसभा सांसद की निधि से कार्य हो रहे हैं। यह तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बहुत ही अच्छी पहल है। - हरिवंश कुमार, डीआईओएस