{"_id":"66f714a427424d0c7a0db3e4","slug":"construction-of-kolaghat-bridge-may-start-from-next-year-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-128045-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अगले वर्ष से शुरू हो सकता है कोलाघाट पुल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अगले वर्ष से शुरू हो सकता है कोलाघाट पुल का निर्माण
Sat, 28 Sep 2024 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। रामगंगा और बहगुल नदियों के कोलाघाट पर स्वीकृत नया पुल वर्तमान पुराने पुल के समानांतर ही बनेगा। उसकी लंबाई और चौड़ाई भी लगभग पुराने पुल के समान होगी।
प्रदेश सरकार से पुल निर्माण को मिली स्वीकृति नए साल में आसपास के कई जनपदों के लोगों के लिए बड़ी सौगात होगी। नया पुल तैयार होने के बाद भी यदि मौजूदा पुराने पुल से बाइक और पैदल यात्रियों के आवागमन की छूट बरकरार रही तो ट्रैफिक ज्यादा होने पर भी राहगीरों का सफर सुविधाजनक बना रहेगा।
सरकार से पुल निर्माण को दी गई स्वीकृति संबंधी शासनादेश मिलने के बाद सेतु निगम पुल निर्माण से पहले सर्वे आदि विभिन्न औपचारिकताएं पूरी करने में ढाई-तीन माह का समय ले सकता है। इस हिसाब से स्वीकृत पुल का निर्माण कार्य नए साल 2025 में जनवरी माह से शुरू हो जाने की उम्मीद है। बता दें कि गत 29 नवंबर 2021 को वर्तमान पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद से जनपद समेत बदायूं और फर्रुखाबाद जिले के लोग आवागमन की दिक्कतों से बेहाल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कोलाघाट पर नए पुल की स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री सहित उन सभी लोगों का आभार जताया, जिन्हाेंने इस मुहिम में उनका साथ दिया।
000
कोलाघाट का वर्तमान पुल डबल लेन का है। इसी पुल की तरह नया पुल भी 7.5 मीटर चौड़ाई का होगा। शासन द्वारा दी गई स्वीकृति के मुताबिक नया पुल वर्तमान पुल के समानांतर बनाया जाएगा।
-बृजेन्द्र मौर्य, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, उप्र राज्य सेतु निर्माण निगम