फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Constable dies after being hit by train, bid farewell with state honors

Shahjahanpur News: ट्रेन से कटकर सिपाही की मौत, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Fri, 06 Sep 2024 05:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 06 Sep 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Constable dies after being hit by train, bid farewell with state honors
आरक्षी अक्षुवीर का फाइल फोटो। स्रोत: पुलिस 
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में कार्यरत आरक्षी अक्षुवीर (34) मोक्षधाम रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बुधवार देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

शामली के थाना कांधला के डागरोल निवासी अक्षुवीर पुलिस लाइन में कार्यरत थे। वह 2019 बैच के सिपाही थे। पहली पोस्टिंग यहीं पर थी। सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर में किराये के मकान में रहने वाले अक्षुवीर रोजाना टहलने जाते थे। बुधवार की रात वह टहलने निकले थे। मोक्षधाम रेलवे क्राॅसिंग से आगे बढ़ते ही अचानक से अपलाइन पर ट्रेन आ गई।
विज्ञापन

इसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वह कान में ईयरफोन लगाए हुए थे। पुलिस को उनका मोबाइल जेब में रखा मिला था। हादसे के बाद घायल होने पर पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बृहस्पतिवार को सुबह पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। एसपी अशोक कुमार, एसपी सिटी संजय कुमार, एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी, सीओ सिटी सौम्या पांडेय ने उनके पार्थिव शरीर को कांधा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed