फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   constable death

पोस्टमार्टम रिपोर्ट : सिर में चोट लगने से हुई थी सिपाही की मौत

Wed, 22 Sep 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
constable death
मृतक सिपाही गणेश सिंह - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में शनिवार की रात इलाज के दौरान जिला कारागार में तैनात सिपाही गणेश सिंह की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्य का कारण सिर में चोट लगना आया है। पुलिस मान रही है कि नशे की हालत में गिरने के कारण उसके सिर पर चोट लगी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बस्ती जिले के पुरानी बस्ती क्षेत्र के गांव भरौलिया निवासी गणेश के बड़े भाई महेश सिंह ने संदेह जताते हुए हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिपाही के सिर में चोट आने से मौत होना बताई गई है। जिला कारागार पुलिस ने जब सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया था। उस समय सिपाही गणेश नशे में था। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में गिरकर उसके सिर में चोट लगने से मौत हो गई। दो दिन पहले सिपाही इस्लामिया स्कूल के पास आने-जाने वाले लोगों पर हमला कर रहा था।
विज्ञापन

एक शख्स के चोट आने पर उसने थाना सदर बाजार में शिकायत की थी। पुलिस की सूचना पर जिला कारागार अधीक्षक बीडी पांडेय ने स्टाफ से कहकर नशे में धुत सिपाही को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इसके बाद जिला कारागार प्रशासन की तहरीर पर थाना सदर बाजार में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं सिपाही के बड़े भाई महेश सिंह ने जिला कारागार अधीक्षक से मिलकर शासन द्वारा मिलने वाले आर्थिक लाभ की जानकारी ली। महेश सिंह ने अभी तक सदर बाजार थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed