{"_id":"65ad860fff94463f0406dcf4","slug":"constable-cheated-rs-12-lakh-on-the-pretext-of-job-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-12078-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नौकरी का झांसा देकर सिपाही ने ठगे 12 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नौकरी का झांसा देकर सिपाही ने ठगे 12 लाख
Mon, 22 Jan 2024 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आयकर विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर सिपाही विनोद सिंह ने हरदोई के युवक से करीब 12 लाख रुपये ठग लिए।पीड़ित ने एसपी से शिकायत के बाद थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी सिपाही विनोद पूर्व में थाना सदर बाजार में तैनात रहा है। फिलहाल वह प्रयागराज के दारागंज थाने में तैनात है।
लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के बरखेड़ा गांव निवासी सोनपाल ने बताया कि करीब पांच साल पहले सिपाही विनोद कुमार को रास्ते में मिलने पर उसे बाइक से पुलिस कार्यालय तक छोड़ा था। इसके बाद उससे जान-पहचान हो गई। कुछ समय बाद सिपाही ने आयकर विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके लिए उसने 17 लाख रुपये मांगे। 23 मार्च, 2021 से 17 मई 2022 तक विभिन्न तारीखों में उसने फर्जी दस्तावजे दिखाकर 7,50,000 रुपये और विभिन्न कई खातों में जमा करा दिए।
सोनपाल के अनुसार, उनके पास मेल आने पर विनोद को सूचित किया। उसने भ्रम में डालकर कई फर्जी दस्तावेज भेजे और रुपये लेता रहा। इस बीच लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आयकर विभाग में प्रपत्र लेकर भेजा। वहां आदित्य प्रताप सिंह मिला और अधिकारियों के चले जाने की बात कहते हुए लौटा दिया। काफी दिन तक नियुक्ति पत्र मांगने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद सिपाही ने कॉल रिसीव करना भी बंद कर दिया। विनोद सिंह के दिए दस्तावेजों को विभाग में चेक कराया तो उन्हें ठगी की जानकारी हुई। आरोप है कि विनोद ने रुपये मांगे तो जेल भेजने की धमकी दी। सदर इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि एसपी अशोक मीणा के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की विवेचना को शुरू कर दिया गया है।