{"_id":"689b785464d6aca6c90d568a","slug":"congresss-allegation-there-was-large-scale-rigging-of-votes-in-the-election-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-150273-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का आरोप : चुनाव में बड़े स्तर पर वोटों की धांधली हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का आरोप : चुनाव में बड़े स्तर पर वोटों की धांधली हुई
विज्ञापन
शाहजहांपुर में पत्रकारों से बातचीत करते जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता। संवाद
शाहजहांपुर। वोट चोरी के कथित आरोप के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बाद जिला स्तर पर निर्वाचन सूचियों में धांधली के आरोप लगने लगे हैं। मंगलवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार में पंचायत चुनाव में धांधली की गई। इसे लेकर जनता में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में बड़े स्तर पर बूथों पर वोटों की धांधली की गई। इसके लिए एक-एक कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाकर मतदाता सूचियों की जांच कराएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में सिंधौली के प्रत्याशी के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई। डरा-धमकाकर उन्हें चुनाव हरा दिया गया।
इस पंचायत चुनाव में कांग्रेस पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। धांधली को नहीं होने दिया जाएगा। जनता के बीच जाकर वोटों की चोरी को लेकर जागरूक करेंगे। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खां, उपाध्यक्ष फुरकान कुरैशी, गौरव त्रिपाठी, रफी उल हसन खां, अदीब अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे।