कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर भीख मांगकर किया प्रदर्शन
सार
कांग्रेस कार्यालय पर सभा की अध्यक्षता करते युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इरफान हसन खां ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और यही दिन बेरोजगार युवाओं के लिए भीख मांगने को सबसे बेहतर है। सभा के बाद सभी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से टाउनहाल स्थित स्टेट बैंक मुख्य शाखा, सदर बाजार और खिरनीबाग होते हुए जीआईसी मैदान के सामने शहीद स्तंभ तक गए। प्रदर्शन में राहुल कुमार, मुजक्किर, दिलावर खां, नरेंद्र कश्यप, मोहम्मद परवेज, अजहर खा, अंश शर्मा, प्रत्यूष मिश्रा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन