फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congressmen demonstrated at the gate of SBI Bank

Shahjahanpur News: कांग्रेसियों ने एसबीआई बैंक के गेट पर किया प्रदर्शन

Fri, 08 Mar 2024 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated at the gate of SBI Bank
शाहजहांपुर। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को इलेक्टोरल बॉन्ड पर एसबीआई बैंक द्वारा लागू न कर पहचान सार्वजनिक करने के लिए अधिक समय की मांग करने के विरोध में कांग्रेसियों ने टाउन हाल स्थित बैंक की शाखा के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बैंक के बाहर सभा में प्रदेश सचिव तनवीर सफदर ने कहा कि एसबीआई बैंक को सुप्रीम कोर्ट द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से चंदा देने की जानकारी सार्वजनिक करने के लिए छह मार्च का समय दिया गया था। फिर भी एसबीआई बैंक सरकार के दबाव में काम कर रही है। बैंक ने 30 जून तक का समय मांगा है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि उद्योगपतियों से लिए गए इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से चंदे को छिपाने के लिए मोदी सरकार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर लगातार नियम कानून बना रही है। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामजी अवस्थी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड से सर्वाधिक चंदा भाजपा को उनके उद्योगपति मित्रों ने दिया है, जिनकी पहचान छिपाने के लिए मोदी सरकार एसबीआई पर दबाव बनाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि इलेक्टोरल बॉन्ड एक प्रकार का उपकरण है, जो प्रॉमिसरी नोट और ब्याज मुक्त बैंकिंग टूल की तरह काम करता है। प्रदर्शन में जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी, पूनम पांडेय, रफी उल हसन, अनुभव कटारिया, महेंद्र कठेरिया, नेहा पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed