फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congressmen came out to surround the collectorate, clashed with the police

कलक्ट्रेट घेरने निकले कांग्रेसी पुलिस से भिड़े, धक्का-मुक्की हुई

Sat, 18 Jun 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Congressmen came out to surround the collectorate, clashed with the police
शाहजहांपुर में जुलूस निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता को टाउनहाल रोड पर रोकती पुलिस । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ के विरोध में कांग्रेसी शुक्रवार को पुलिस से भिड़ गए। टाउनहॉल स्थित पार्टी कार्यालय में धरना देने के बाद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट की ओर बढ़े, लेकिन वहां मुस्तैद पुलिस ने उन्हें नगर निगम कार्यालय में लगीं शहीद प्रतिमाओं के पास रोक लिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओें की पुलिस से धक्का-मुक्की की। इस दौरान बैरियर टूट गया। बाद में पार्टी पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी ने दो दिन पहले ही पार्टी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के बाद कलक्ट्रेट का घेराव करने का कार्यक्रम घोषित किया था। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे और वहां सभा करके धरना दिया। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के दबाव में प्रवर्तन निदेशालय और दिल्ली पुलिस जिस प्रकार कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को पीट रही है, उसे पूरा देश देख रहा है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता डरने और दबने वाले नहीं हैं। सभा के बाद जैसे ही कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट की ओर कूच करना चाहा, पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने स्लाइडिंग बैरियर लगाकर रास्ता रोका तो कार्यकर्ता भड़क गए। गुस्साए कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की में एक बैरिकेड टूट गया। इस बीच, जिलाध्यक्ष ने कलक्ट्रेट जाकर ज्ञापन देने की जिद में वहीं पर धरना दे दिया। कार्यकर्ता भी वहीं बैठक गए। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें समझाया और वहीं पर ज्ञापन दिय्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय में पुलिसिया कार्रवाई के दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शन में एआईसीसी सदस्य अशफाक उल्ला खां, कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, मुन्ना सिंह नवादा, तनवीर सफदर, अरुणोद मिश्रा, पूनम पांडेय, इरफान हसन खां, रईस मियां, सुनीता सिंह, मोहिनी सागर, गौरव त्रिपाठी, फुरकान अहमद कुरैशी, फरमान खां, लक्ष्मी नारायण मिश्र, शान मोहम्मद, सुधीर गुप्ता, सुशील शर्मा, आशीष तिवारी, सिकंदर अली, नीरज अवस्थी, इकबाल अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed