फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress to launch postcard campaign demanding early implementation of women reservation in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: महिला आरक्षण जल्द लागू करने की मांग, कांग्रेस चलाएगी पोस्टकार्ड अभियान

Sat, 27 Jun 2026 05:58 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 27 Jun 2026 05:58 PM IST
सार

शाहजहांपुर में महिला कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग की है। संगठन की राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधा प्रसाद ने केंद्र सरकार पर देरी करने का आरोप लगाते हुए पोस्टकार्ड अभियान चलाने की घोषणा की।

विज्ञापन
Congress to launch postcard campaign demanding early implementation of women reservation in Shahjahanpur
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधा प्रसाद - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधा प्रसाद ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने के बाद केंद्र सरकार इसे लागू करने में देरी कर रही है। सरकार बिना विलंब महिला आरक्षण को तत्काल लागू करे। इसे लागू कराने के लिए महिलाएं पोस्टकार्ड अभियान चलाएगी।

विज्ञापन




शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉ.सुधा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रत्येक जिले में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा। महिला आरक्षण लागू कराने के लिए व्यापक जनसमर्थन जुटा रहे हैं।
विज्ञापन


आंदोलन की चेतावनी दी 
डॉ. प्रसाद ने कहा कि यदि सरकार जल्द महिला आरक्षण लागू नहीं करती है तो देशभर की महिलाएं सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की मंशा महिला आरक्षण को लेकर साफ नहीं है। वह परिसीमन की आड़ लेकर इसे टाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलाकर वर्तमान लोकसभा सीटों पर ही महिला आरक्षण लागू करना चाहिए। सीटों की संख्या बढ़ाने या परिसीमन का बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

नीट को लेकर सरकार पर साधा निशाना 
उन्होंने नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं से युवा वर्ग हतोत्साहित हो रहा है। सरकार को युवाओं और महिलाओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम करना चाहिए। जिलाध्यक्ष् अर्चना कटारिया ने कहा कि महिलाओं के मुद्दे को लेकर संगठन लगातार आवाज बुलंद कर रहा है। पोस्टकार्ड अभियान में भी जिले की बड़ी भागेदारी रहेगी। इस मौके पर तनवीर सफदर खां, फुरकान अहमद कुरैशी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed