फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress Ready for Investigation, But MLAs and Ministers Should Also Get Their Assets Probed: Rajneesh

कांग्रेस जांच के लिए तैयार, लेकिन विधायक-मंत्री भी कराएं संपत्ति की जांच : रजनीश

Sat, 30 May 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Congress Ready for Investigation, But MLAs and Ministers Should Also Get Their Assets Probed: Rajneesh
शाहजहांपुर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि महोबा कांड के बाद कुछ भाजपा नेता पार्टी के प्रदेशध्यक्ष की संपत्ति की जांच की मांग कर रहे हैं। पार्टी जांच के लिए तैयार हैं, लेकिन उसी एजेंसी से भाजपा के मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति की जांच भी होना चाहिए।
विज्ञापन

टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ने बताया कि महोबा में अनुसूचित जाति की छात्रा का अपहरण कर 16 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना की जानकारी पाकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़िता का दुख साझा करने उसके घर पहुंचे। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। जब नहीं रोक पाए तो भाजपा के नेताओं ने अनर्गल बयानबाजी करते हुए अजय राय की संपत्ति की जांच की मांग की।
विज्ञापन

जिस पार्टी की उत्तर प्रदेश में 40 वर्षों से सरकार नहीं है। उस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की संपत्ति की जांच की मांग की जा रही है। राहुल गांधी के सिपाही सार्वजनिक जीवन में पूरी तरीके से शुचिता बरतते हैं। सरकार जिस एजेंसी से चाहे, जांच करा सकती है। अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफाक उल्ला खां ने कहा कि भाजपा के लोगों को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, रामजी अवस्थी, रफी उल हसन ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed