फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   congress protest

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 06 Nov 2021 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
congress protest
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेय कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। धान की सरकारी खरीद और रबी फसलों के लिए डीएपी उर्वरक जुटाने में किसानों को हो रही दिक्कतों का समाधान नहीं किए जाने सहित जनहित की अन्य कई मांगों को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में उनका शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट से मिला और उन्हें राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश व नदियों में आई बाढ़ से किसानों की फसलों को व्यापक क्षति पहुंची है। अतिरिक्त पानी की निकासी की समय से सूचना नहीं मिलने से तमाम किसान कटी हुई फसल भी नहीं उठा सके। किसानों की बची हुई फसल समर्थन मूल्य पर खरीदकर उन्हें फौरी राहत दी जा सकती है, लेकिन सेंटरों पर न तो उनका धान खरीदा जा रहा है और न ही मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो सकी है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बाढ़ प्रभावित गांवों मेें सर्वे जल्द कराकर पीड़ित किसानों को आर्थिक क्षतिपूर्ति कराने के साथ ही वहां मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को कीटनाशकों का छिड़काव कराने, बाढ़ पभावित क्षेत्र के किसानों का धान क्रय केंद्रों पर प्राथमिकता से खरीदने, अगली फसलों के लिए पीड़ित किसानों को बीज, खाद, कीटनाशक आदि मुफ्त उपलब्ध कराने आदि मांगों का उल्लेख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महानगर अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो. नबी, कृष्ण विनोद मिश्रा, अश्विनी द्विवेदी, दिनेश अवस्थी, अखिलेश पाल, अजय मीरा पांडेय, फरमान खां, कृष्ण चंद्र तिवारी, चैतन्य कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed