फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress leader's brother-in-law's brother-in-law broke the locks of his house and stole Rs 2 lakh

Shahjahanpur News: कांग्रेस नेता के बहनाेई के बंद मकान के ताले तोड़कर दो लाख की चोरी

Wed, 18 Jun 2025 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Congress leader's brother-in-law's brother-in-law broke the locks of his house and stole Rs 2 lakh
शाहजहांपुर में चोरी के बाद जानकारी देते मुनव्वर अली। स्रोत: वीडियो ग्रेब - फोटो : shrinagar news
शाहजहांपुर। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सईद अंसारी के सगे बहनोई मुनव्वर अली के मकान के ताले तोड़कर चोर नकदी समेत दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने निरीक्षण किया। थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार के मोहल्ला चमकनी निवासी मुनव्वर अली बहादुरगंज में पाइप की दुकान पर नौकरी करते हैं। करीब पांच साल पहले उन्होंने मोहल्ला मामूड़ी में मकान बनवाया था। विवाह होने के बाद पत्नी तबस्सुम के साथ उसी में रहने लगे। दिन में तबस्सुम मायके या ससुराल चली जाती थी। सोमवार को मुनव्वर अपनी पत्नी को मोहल्ला अंटा स्थित उसके मायके छोड़ने के बाद काम पर चले गए।
विज्ञापन

इस बीच चोर बंद मकान में घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर वहां अलमारी में रखे सवा लाख रुपये और 80 हजार रुपये कीमत की तीन सोने अंगूठियां और दो घड़ियां चोरी कर ले गए। रात करीब नौ बजे मुनव्वर घर आए तो उन्हें कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर हद्दफ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित ने बताया कि कलाई घड़ी और अंगूठी उन्हें दहेज में मिली थी। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
--
दीवार की ईंटें गिरी मिलीं, मौरंग पर थे पैरों के निशान
दिनदहाड़े चोरी की वारदात होने की सूचना पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। मकान मालिक ने आसपास चेक किया। उन्हें दीवार से ईंटें गिरी मिलीं तो दीवार के पास माैरंग पर पैरों के निशान थे। आशंका है कि दीवार फांदकर चोर अंदर घुसे। इसके अलावा अलमारी में रखी रेजगारी को चोर छोड़ गए।

--
खुटार में खोखे का ताला तोड़कर चोरी



खुटार। कस्बे में एक खोखे का ताला तोड़कर सौर पैनल सहित तमाम सामान चोरी हो गया। इधर, गांव हरनहाई में एक बाइक भी चोरी हुई है।



मोहल्ला इंदिरानगर निवासी निर्मला देवी के पति की कुछ माह पहले मौत हो गई। उनका पुत्र देहरादून में मजदूरी करता है। निर्मला देवी अपने भरण-पोषण के लिए कस्बे में बंडा रोड पर किराने का सामान बेचने का खोखा रखे हैं। मंगलवार सुबह वह खोखा खोलने के लिए पहुंचीं तो वहां ताला टूटा मिला। निर्मला देवी ने बताया कि खोखे से 100 वाॅट का सौर पैनल और किराने का सामान चोरी हो गया है। निर्मला देवी की तहरीर पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। उधर गांव हरनहाई निवासी जयनरेश का पुत्र पिता की बाइक लेकर गांव के पास ही मुर्गी फाॅर्म पर गया था। पीछे चोरों ने बाइक चोरी कर ली। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

शाहजहांपुर में चोरी के बाद जानकारी देते मुनव्वर अली। स्रोत: वीडियो ग्रेब

शाहजहांपुर में चोरी के बाद जानकारी देते मुनव्वर अली। स्रोत: वीडियो ग्रेब- फोटो : shrinagar news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed