फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress gheraoed the police station over the alleged insult to the national anthem.

Shahjahanpur News: राष्ट्रगान के कथित अपमान पर कांग्रेस ने थाने का घेराव किया

Tue, 25 Aug 2026 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Congress gheraoed the police station over the alleged insult to the national anthem.
सदर बाजार थाने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत : कांग्रेस
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए सदर बाजार थाने का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

इससे पहले राजीव भवन टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी पर वंदेमातरम के अपमान का झूठा प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब विधानसभा अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बैठे सतीश महाना से जुड़े मामले की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कांग्रेसियों ने जांच में कानून का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान तस्नीम अली खान, कृष्ण विनोद मिश्रा, गायत्री प्रकाश अवस्थी, फैजान अली खान, अनूप वर्मा, फरीद अली खान, गौरव त्रिपाठी, प्रोफेसर जाने आलम, रफी उल हसन, सईद अंसारी, परवेज अहमद, संजय सक्सेना, महेंद्र त्रिपाठी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि संबंधित प्रकरण शाहजहांपुर का नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed