फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress candidate declared from Munna Singh Katra seat of Nawada

नवादा के मुन्ना सिंह कटरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

Fri, 21 Jan 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Congress candidate declared from Munna Singh Katra seat of Nawada
कटरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। दो दिन पहले भाजपा छोड़कर समर्थकों समेत कांग्रेस में शामिल हुए नवादा (जैतीपुर) गांव के मुन्ना सिंह को कांग्रेस प्रदेेश नेतृत्व ने बृहस्पतिवार को कटरा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसी सीट से पार्टी टिकट के प्रबल दावेदार रहे जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष जगदीश गंगवार ने अपना टिकट कटने के विरोध में पार्टी के पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

इस बीच, तिलहर सीट से प्रत्याशी बनाए जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता अन्य पार्टी प्रत्याशियों के साथ चुनाव चिह्न लेने दिल्ली रवाना हो गए। कटरा विधानसभा क्षेत्र से मुन्ना सिंह काफी समय से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि पंचायत चुनाव में अपने तीन उम्मीदवार निर्दलीय जिताने पर भाजपा ने उनका पार्टी से निष्कासन वापस लिया है तो उन्हें विधानसभा चुनाव भी लड़ाएगी।
विज्ञापन

टिकट मौजूदा विधायक वीर विक्रम सिंह की झोली में गया तो मुन्ना सिंह ने गत मंगलवार को भाजपा से त्याग पत्र देकर तिलहर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय जाकर वहां वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष कांग्रेस में आस्था जताई थी। बृहस्पतिवार को मुन्ना सिंह को कटरा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाने की घोषणा होने से उनके समर्थकों में खुशी दौड़ गई। हालांकि, इस बीच वहां से टिकट के दावेदार वरिष्ठ कांग्रेसी जगदीश गंगवार ने इसकेेे विरोध में पार्टी और पद से त्याग पत्र दे दिया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को भेजे त्यागपत्र में कांग्रेस के प्रति अपनी लंबी सेवाओं का उल्लेख कर टिकट वितरण में अपने साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने जिला उपाध्यक्ष जगदीश गंगवार के इस्तीफे की पुष्टि करते हुए माना कि वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं, लेकिन टिकट आवंटन में उनकी कोई भूमिका नहीं रही। उन्होंने कहा कि उन्हें जगदीश से त्याग पत्र नहीं मिला है, लेकिन जानकारी मिली है कि उन्होंने उच्च पदाधिकारियों को त्यागपत्र भेजा है। जिलाध्यक्ष के अनुसार वह अन्य प्रत्याशियों के साथ चुनाव चिह्न लेने दिल्ली गए हैं और वहां से लौटकर आने के बाद ही इस बारे में ज्यादा कुछ कह सकेंगे।
कांग्रेस प्रत्याशी के बारे में जानें...
मुन्ना सिंह नवादा
131 कटरा विधानसभा
पिता का नाम: हरीश चंद्र सिंह
जन्मतिथि: 10 अगस्त 1971
निवास: अली अकबरपुर नवादा गांव पोस्ट जैतीपुर तहसील तिलहर
शिक्षा: राजनीति शास्त्र से एमए
व्यवसाय: कृषि
राजनीतिक सफर: छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय। 1995 में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा तिलहर विधानसभा प्रभारी बने। कई वर्षों तक भाजपा जैतीपुर मंडल अध्यक्ष रहे। भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रहे। हाल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए।

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाए गए पवन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने तिलहर सीट से प्रत्याशी बनाए गए जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता की चुनाव कार्य व्यस्तता के दौरान सांगठनिक गतिविधियां सुचारु रखने के लिए महानगर अध्यक्ष पवन कुमार सिंह को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस के जिला सचिव पुरकान अहमद कुरैशी के अनुसार इस बदलाव के कारण वरिष्ठ कार्यकर्ता शान मोहम्मद को कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed