फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "Congress and BJP take sterilization sink Notbandi '

‘ कांग्रेस को नसबंदी और अब भाजपा को ले डूबेगी नोटबंदी’

Fri, 30 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 30 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
 "Congress and BJP take sterilization sink Notbandi '
नसीमुद्दीन ‌‌स‌िददीकी
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि 1977 में कांग्रेस ने नसबंदी लागू की और सर्वे कराया तो कांग्रेस के पक्ष में नब्बे प्रतिशत लोग थे, लेकिन चुनाव बाद कांग्रेस की जो हालत हुई उससे वह अभी तक उबर नहीं पाई है। इसी तरह नोटबंदी के बाद सर्वे में भाजपा भले ही जनता का अपने पक्ष में समर्थन दिखा रही हो, लेकिन चुनाव में भाजपा की जो दुर्गति होगी वह उससे जीवन भर नहीं उबर पाएगी। बसपा महासचिव खिरनी बाग स्थित जीआईसी मैदान में पार्टी के भाईचारा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1000 और 500 के नोट बंद करने के बाद कहा था कि पचास दिन में ईमानदारों की तकलीफें दूर होंगी और बेईमानों की तकलीफें बढ़ेंगी, लेकिन पचास दिन पूरे होने को हैं, फिर भी बैंक ों और एटीएम कक्ष के बाहर लाइनें लगीं हैं। यह गरीब लोग जोे लाइन में लगे हैं, मोदी को बेईमान नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ बसपा भी है, लेकिन मोदी ने बिना तैयारी के नोटबंदी कर लोगों को परेशान करने का काम किया है। प्रधानमंत्री इमोशनल ब्लैकमेल कर रहे हैं। वह प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक सात बार रोए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए वरिष्ठ शायर मुनव्वर राना के एक शेर को अलग अंदाज में सुनाया- इस तरह वह अपने गुनाहों को छिपा लेता है। देश जब गुस्से में होता है तो वह रो देता है।। बसपा नेता ने सपा को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पौने पांच साल हो चुके हैं, लेकिन प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ। सपा चाचा-भतीजे की लड़ाई में फंसी है। इससे पूर्व सम्मेलन को मुख्य जोन कोआर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर, राममूर्तिलाल, धर्मवीर सिंह, मंडल कोआर्डिनेटर रामसरन सागर, रामलड़ैते कनौजिया, रामकुमार मौर्या, जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, जलालाबाद विधायक नीरज मौर्य, तिलहर प्रत्याशी पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, पुवायां प्रत्याशी गुरुवचन लाल, कटरा प्रत्याशी राजीव कश्यप, शहर विधान सभा प्रत्याशी हाजी असलम खां, ददरौल प्रत्याशी रिजवान अली उर्फ भोले मियां, जिला महासचिव महेश सागर, जिला उपाध्यक्ष नवी उल्ला खां, ब्रजेश वर्मा, दिनेश गौतम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बहादुरलाल गौतम आदि ने भी संबोधित किया। संचालन दिनेश कुमार और महेश सागर ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed