फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress and a big leader of Hyderabad are more troubled by Wakf amendment: Bhupendra

वक्फ संशोधन से कांग्रेस व हैदराबाद के एक बड़े नेता को ज्यादा कष्ट : भूपेंद्र

Thu, 08 May 2025 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 08 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Congress and a big leader of Hyderabad are more troubled by Wakf amendment: Bhupendra
टाउनहॉल ​स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण अ​भियान कार्यक्रम में मौजूद - फोटो : mathura
शाहजहांपुर। वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत बुधवार को अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी यहां पहुंचे। उन्होंने कहा, वक्फ संशोधन बिल से कांग्रेस, हैदराबाद के बड़े नेता और देवबंद के एक धार्मिक नेता को सबसे ज्यादा कष्ट है, जो वक्फ की जमीन को निजी संपत्ति बनाए हुए हैं। ऐसे नेता नकारात्मक माहौल बनाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


गांधी भवन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि चौधरी ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक कमजोर वर्ग व मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करने में सहायक साबित होगा। बोले कि किसी के बहकावे में नहीं आना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास के तहत सरकार काम कर रही है। वक्फ की संपत्ति का उपयोग गरीब समाज के लिए होगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सार्वजनिक, सरकारी संपत्ति पर वक्फ के नाम पर कब्जा करने पर वक्फ संशोधन कानून बनाने की आवश्यकता पड़ी। पहले व्यवस्था पूरी तरह से पारदर्शी नहीं थी, जिसके चलते मुकदमों के ढेर लगे हुए थे।
विज्ञापन


वक्फ संशोधन से किसी मुतावल्ली के अधिकार पर फर्क नहीं पड़ेगा। किसी के अधिकारों में दखलंदाजी भी नहीं की जाएगी। वक्फ बोर्ड और उनके द्वारा नियंत्रित संपत्तियां भारत का अभिन्न अंग है। ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि वक्फ बोर्ड में सुधार देश एवं मुस्लिम समाज के हित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत चौक मंडल अध्यक्ष सत्यम शर्मा, हनुमत धाम मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, सदर मंडल अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने किया। समारोह में कार्यक्रम संयोजक वीरेंद्र पाल सिंह यादव, विधायक अरविंद सिंह, सांसद अरुण सागर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, सलोना कुशवाहा, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा व महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

-------

निर्दोषों की बर्बरतापूर्वक हत्या का बदला है ऑपरेशन सिंदूर

शाहजहांपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज का दिन हमारी सेना के लिए गौरव का दिन है। ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में की गई निर्दोषों की बर्बरतापूर्वक हत्या का बदला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना आतंकवाद के सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध है।


कहा कि ऑपरेशन सिंदूर उन लोगों को श्रद्धांजलि है, जिनकी आतंकी हमले में अकाल मृत्यु हुई है। प्रधानमंत्री ने जो कहा है, उसे पूरा करने का काम किया है। वक्फ संशोधन बिल पर बोले कि वक्फ की संपत्ति भ्रष्टाचार और अनैतिक कब्जे कर इस्तेमाल की जा रही है। हमारी सरकार उस संपत्ति को गरीबों और आधारभूत ढांचे के लिए प्रयास कर रही है। कुछ लोग वक्फ को लेकर नकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए जनजागरण कर अल्पसंख्यक समाज के बीच जाकर वक्फ के फायदे रख रहे हैं। कांग्रेस और सपा के लोग नकारात्मक एजेंडा चलाकर अपना वोट बैंक को बनाना चाहते हैं। उनकी मंशा को जनता समझ चुकी है। संवाद

टाउनहॉल स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण अभियान कार्यक्रम में मौजूद

टाउनहॉल स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण अभियान कार्यक्रम में मौजूद - फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed