फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   congres

कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Mon, 29 Dec 2014 12:26 AM IST
श्ााहजहांपुर
श्ााहजहांपुर Updated Mon, 29 Dec 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
congres
कांग्रेसियों ने पार्टी का 130वां स्थापना दिवस रविवार को हर्षोल्लास से मनाया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में सभी ने कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रारंभ में पार्टी जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा और सेवादल के जिला मुख्य संगठक अश्विनी द्विवेदी ने पार्टी ध्वज फहराकर उसे सलामी दी। इसके बाद हुई गोष्ठी में जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा कि देश को विकास के रास्ते पर ले जाने में कांग्रेस के प्रयास किसी से छिपे नहीं हैं, लेकिन कुछ विरोधी दल सांप्रदायिकता और जातिवाद के सहारे नफरत की राजनीति करके देश का विभाजन कराने पर तुले हैं।
शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां ने कहा कि जो लोग चुनाव के मौके पर पाला बदलने की राजनीति करते हैं, वे 2017 का इंतजार करने के बजाय अभी कांग्रेस से किनारा कर लें तो बेहतर होगा। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, सुरेंद्र पाल सिंह, कृपाराम मिश्र, विनीत मिश्र, शारदा त्रिवेदी, सावित्री शर्मा, कृष्ण विनोद मिश्र, शारदा थापा, अनूप वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

00
समस्याओं का निस्तारण कराएगा सेवादल
कांग्रेस के सहयोगी संगठन सेवादल का रविवार का 92वां स्थापना दिवस था। इस मौके पर संगठन की बैठक में तय हुआ कि नए वर्ष से तहसील दिवस पर हर तहसील में तहसील दिवस के दिन कैंप लगाएगा। बैठक में जिला मुख्य संगठक अश्विनी द्विवेदी, अतित बागी, अरुण सिंह, पंकज मिश्रा, शिवकुमार द्विवेदी, गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed