{"_id":"65e382b3304348f129011f97","slug":"confectioner-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-on-imli-road-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-114376-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: इमली रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हलवाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: इमली रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हलवाई की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला वाडूजई द्वितीय निवासी महेंद्र (48) को कैंट क्षेत्र में इमली रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
महेंद्र पाल अविवाहित थे। वह अपने भाई राजेश कुमार के साथ रहते थे। शादियों में खाना बनाने का काम करने वाले महेंद्र बृहस्पतिवार रात अपने चाचा मदन लाल के फैक्टरी स्टेट स्थित घर पर गए थे। रात करीब पौने आठ बजे वह पैदल लौट रहे थे। रास्ते में इमली रोड तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने मृतक के भाई राजेश की ओर से अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।