शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन के बाद भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। रेती रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि देकर चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने कहा कि जिस मां ने नरेंद्र मोदी को जन्म दिया। ऐसी मां पर हमें गर्व है। राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार ने बताया कि पूरे देश पीएम के साथ उनके दुख में शामिल है।
सांसद अरुण सागर, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, विधायक चेतराम, सलोना कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने विचार रखे। दिवाकर सिंह, अंशुल सिंह, अनिल गुप्ता, अनिल सिंह, कपिल वर्मा, आनंद गुप्ता, भानु सिंह, अनिल सिंह, अरुण सिंह मौजूद रहे। राष्ट्रीय क्रांति पार्टी की शोकसभा में पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
जिलाध्यक्ष राजेश कश्यप, टीना गुप्ता, नीतू गुप्ता, विनय कमार, मदनलाल, राजेंद्र सक्सेना, मोहित, मनमोहन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। मिर्जापुर के शिवमंगल सिंह डिग्री कॉलेज में हुई शोकसभा में ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी, करणी सेना के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह, अक्षय रघुवंशी, छविनाथ कश्यप, राजन रघुवंशी, झब्बू आदि ने श्रद्धांजलि दी।