{"_id":"6a4ce4a963f422e80006fcd4","slug":"condition-of-woman-and-young-man-worsens-after-snakebite-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-178295-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सर्पदंश से महिला और युवक की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सर्पदंश से महिला और युवक की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
तिलहर। बारिश शुरू होने के साथ क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई हैं। बीते 12 घंटे के दौरान सांप के डसने से महिला और युवक की हालत बिगड़ने पर दोनों को सीएचसी लाकर उन्हें उपचार दिलाया गया।
मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव कबरा हुसैनपुर निवासी डॉली सोमवार की रात करीब नौ बजे घर पर काम कर रहीं थीं। इसी दौरान एक सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद हालत बिगड़ने से वह बेहोश हो गईं। महिला को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर देख राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
वहीं, शेरगढ़ निवासी रामकिशन को मंगलवार सुबह खेत में काम करते समय सांप ने डस लिया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें बेहोशी की हालत में सीएचसी ले गए। वहां उपचार के बाद रामकिशन की हालत में सुधार हो रहा है। संवाद