फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Condition of two fasting workers deteriorated, police admitted them

Shahjahanpur News: अनशनकारी दो कार्यकर्ताओं की बिगड़ी हालत, पुलिस ने कराया भर्ती

Mon, 29 Jul 2024 04:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 29 Jul 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Condition of two fasting workers deteriorated, police admitted them
कोलाघाट पुल के लिए चल रहे अनशन पर बैठे लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण करता स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत
मिर्जापुर। कोलाघाट पुल से हल्के चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू कराने की मांग को लेकर संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल रविवार को चौथे दिन भी जारी रही। भूख हड़ताल पर बैठे जिला पंचायत सदस्य ओमपाल कुशवाहा धरना स्थल के मंच से उतरते समय चक्कर आने पर गश खाकर गिर गए। भूख हड़ताल पर बैठे दो अन्य जिला पंचायत सदस्यों को कमजोरी की शिकायत पर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोलाघाट पुल के पास आयोजित धरना को सात दिन बीत चुके हैं। आंदोलन के अगले चरण में शुरू हुई भूख हड़ताल को भी चार दिन बीत गए, लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा अनशनकारियों की सुध नहीं ली गई है।
विज्ञापन

बता दें कि कोलाघाट पुल से हल्के वाहनों का आवागमन शुरू कराने की मांग को लेकर कोलाघाट संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता गत 22 जुलाई से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मांग को लेकर शासन-प्रशासन पर दबाव बनाने को नौ कार्यकर्ता चार दिन से भूख हड़ताल पर हैं, लेकिन अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुबह से कई अनशनकारियों की हालत खराब होने लगी। हालत खराब होने पर भूख हड़ताल पर बैठे नौ में से दो अनशनकारियों जिला पंचायत सदस्य रामदास राठौर व ओमपाल कुशवाहा की ज्यादा हालत खराब होने पर उन्हें पुलिस ने जरियनपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। उधर, धरना स्थल के मंच से गिरे जिला पंचायत सदस्य ओमपाल को उनके साथियों ने अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार दिलाया, लेकिन बाद में वह फिर अनशन पर बैठ गए।

प्रशासन द्वारा अनशनकारियों की परवाह नहीं किए जाने से आम जनमानस मे भी आक्रोश बढ़ रहा है। रविवार को भूख हड़ताल पर बैठे सूरज पाल यादव, रामवीर सिंह सोमवंशी , रामकुमार राठौर, मोहित शर्मा, रामदास राठौर, पार्थ यादव, ओमपाल कुशवाहा, प्रभाशंकर गुप्ता और तस्लीम अंसारी का मेडिकल टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। हड़ताली कार्यकर्ताओं के समर्थन में आयोजित धरना में विवेक गुप्ता, पीयूष यादव, जाहर सिंह, जुगेंद्र पाल कुशवाहा, रामऔतार राठौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed